Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

सीआईएसएफ का बुलडोजर एक्शन: तेतुलिया 7 नंबर नहर के पास अवैध कोयला खनन का मुहाना ध्वस्त

02 Oct 2026, 07:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीआईएसएफ का बुलडोजर एक्शन: तेतुलिया 7 नंबर नहर के पास अवैध कोयला खनन का मुहाना ध्वस्त - धनबाद, झारखंड

​ *कतरास* : कोयलांचल में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अभियान रंग लाने लगा है। सीआईएसएफ ने 'जीरो कॉल लीकेज' अभियान के तहत धर्माबांध ओपी क्षेत्र स्थित तेतुलिया 7 नंबर नहर के समीप संचालित अवैध कोयला खनन के एक बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। बीसीसीएल प्रबंधन और धर्माबांध ओपी पुलिस के सहयोग से चलाए गए इस संयुक्त कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय सूत्रों व सीआईएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, तेतुलिया 7 नंबर नहर के पास स्थित इस मुहाने से लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से कोयले का उत्खनन किया जा रहा था। खनन के बाद कोयले को ट्रैक्टरों के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर भंडारित किया जाता था और फिर वहां से बड़ी गाड़ियों में लोड कर दूसरे राज्यों व मंडियों में खपाया जाता था।

​ भारी बल के साथ पहुंचे अधिकारी, मुहाना किया जमींदोज

गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की विशेष टीम गठित कर भारी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंची। साथ में बीसीसीएल के सुरक्षा अधिकारी और धर्माबांध ओपी पुलिस की टीम भी शामिल थी। टीम ने सर्च मारते हुए इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तुरंत पे-लोडर व बुलडोजर मंगवाकर अवैध खनन के मुहाने को पूरी तरह से भराई कर जमींदोज कर दिया।

​ जारी रहेगा 'जीरो कॉल लीकेज' ऑपरेशन

सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बीसीसीएल की संपदा और राष्ट्रीय संपत्ति 'काले हीरे' की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीआईएसएफ का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि सीआईएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम का अगला निशाना किस अवैध खनन का अड्डा बनेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali18 Oct

ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी* पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!