Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Raisen

विदिशा में पंचमी पर्व पर धूमधाम से निकल गया

02 Oct 2026, 08:40 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विदिशा में पंचमी पर्व पर धूमधाम से निकल गया - रायसेन, मध्य प्रदेश

*### विदिशा में पंचमी पर्व पर निकला भव्य विमानोत्सव चल समारोह, चांदी के विमान

*मुनि श्री निर्णय सागर महाराज के सानिध्य में निकली शोभायात्रा, जैन समाज ने भक्ति और उल्लास के साथ मनाया वार्षिक विमानोत्सव* *### विदिशा में पंचमी पर्व पर निकला भव्य विमानोत्सव चल समारोह, चांदी के विमान में विराजे भगवान महावीर*

*मुनि श्री निर्णय सागर महाराज के सानिध्य में निकली शोभायात्रा, जैन समाज ने भक्ति और उल्लास के साथ मनाया वार्षिक विमानोत्सव*

विदिशा। धार्मिक नगरी विदिशा के ऐतिहासिक श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, अंदर किला में गुरुवार, 1 अक्टूबर को पंचमी पर्व के अवसर पर वार्षिक विमानोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य मुनि 108 श्री निर्णय सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमें चांदी के विमान में विराजमान भगवान महावीर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

चल समारोह सुबह 11:30 बजे बड़ा जैन मंदिर, अंदर किला से प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा बजरिया, तिलक चौक, निकासा, किरी मोहल्ला, माधवगंज और पेड़ी चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।

*### भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, लहराई जैन धर्म की पताका*

चल समारोह में वग्घी पर जिनवाणी लेकर इंद्र-इंद्राणी विराजमान रहे, वहीं आचार्यश्री और मुनिराज के कटआउट आकर्षण का केंद्र रहे। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के सदस्यों ने आध्यात्मिक भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। ज्ञानोदय तीर्थ, दीवानगंज से आए प्राचार्य शुभम शास्त्री के साथ 70 से अधिक विद्यार्थियों ने जैन धर्म की पताका लहराते हुए शोभायात्रा में भाग लिया।

चांदी के विमान में विराजमान भगवान महावीर तथा दोनों ओर सजे चांदी के मेरु रथों ने चल समारोह की भव्यता बढ़ाई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

*### मंदिर में पूजन, कलशाभिषेक और मुनिश्री के प्रवचन*

चल समारोह के मंदिर पहुंचने के बाद आचार्यश्री की पूजन-अर्चना की गई। इसके पश्चात कलशाभिषेक, धार्मिक पूजन और पूज्य मुनि श्री के प्रवचन हुए। कलशाभिषेक का सौभाग्य रितेश जैन करैया परिवार, सुभाषचंद जैन एवं डॉ. राहुल जैन परिवार, शिखरचंद शराफ अलंकार परिवार, अनिल सिंघई बाटा वाले परिवार, राजकुमार प्रिंस परिवार और मलुकचंद खेरुआ परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर नितिन जैन एवं एसडीएम अनुराग जैन भी शामिल हुए। इस अवसर पर सकल जैन समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।

*### ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जताया आभार*

वार्षिक विमानोत्सव को सफल बनाने में ट्रस्ट अध्यक्ष मलुकचंद जैन, रवि पटेल, एडवोकेट चक्रवर्ती, वीरेंद्र मानपुर, प्रकाश सिंघई, राकेश मोदी, संजय अलंकार, रितेश करैया, डॉ. एम.एल. जैन, इंजीनियर सुरेंद्र जैन, राजकुमार प्रिंस सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ. मक्खन लाल जैन ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं जैन समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता पर जिला पंचायत सीधी का शिकंजा, 9 जिम्मेदारों को नोटिस अहिरनटोला पंचायत में फर्जी मूल्यांकन व भुगतान के आरोपों की जांच; करीब ₹15.46 लाख की राशि से
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति जबलपुर: शहर में आयोजित एक दिवसीय ‘पिछड़ा वर्ग सम्मेलन’ में सामाजिक न्याय और एकजुटता का संदेश देने के लिए
ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी
Jabalpur18 Oct

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…

पूरी खबर पढ़ें →

error: Content is protected !!