पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
जबलपुर:
शहर में आयोजित एक दिवसीय 'पिछड़ा वर्ग सम्मेलन' में सामाजिक न्याय और एकजुटता का संदेश देने के लिए क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष (जबलपुर) दिनेश यादव और भेड़ाघाट अध्यक्ष चतुर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख व्यक्तियों का अभिनंदन किया गया, जिनमें नेत राम पटेल, सुमन जैन, संजय जैन, सुकलाल सीताराम पटैल, तथा मंच संचालक शिव नामदेव प्रमुख थे। इसके अलावा कार्यक्रम में नेक नारायण, रूपेन्द्र पटेल, राजेन्द्र बन्धु, भूपेन्द्र पटेल, हरि शंकर विश्वकर्मा, विनीता यादव, संजय यादव, रवि पटैल, विवेक पटैल, लखन पटेल, अनिरुद्ध पटेल, उमाशंकर विश्वकर्मा, प्रियंका सोनी कनौजिया, सुशीला, मामू-गुड्डू, राजेश पटैल, प्रशांत चौरसिया (एडवोकेट), आयात खान, राम रतन यादव, रामकुमार पटेल, बांकेबिहारी पटैल, सीताराम टीका राम कोस्टा, नेतराज सिंह, चमन राय और पप्पू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक अधिकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा पिछड़ा वर्ग को संगठित करने के प्रयासों की सराहना की।