Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में 51 फीट ऊंचा रावण ललकारेगा युद्ध के लिए, झपकेंगी पलकें और हिलेगा तलवार वाला हाथ दशहरे पर रावण दहन की तैयारी तेज, 25-25 फीट क

18 Oct 2026, 08:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में 51 फीट ऊंचा रावण ललकारेगा युद्ध के लिए, झपकेंगी पलकें और हिलेगा तलवार वाला हाथ दशहरे पर रावण दहन की तैयारी तेज, 25-25 फीट क - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को लेकर आगर-मालवा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार दशहरे पर 51 फीट ऊंचा रावण आकर्षण का केंद्र रहेगा। खास बात यह है कि रावण का पुतला केवल ऊंचाई में ही बड़ा नहीं होगा, बल्कि उसकी झपकती पलकें और हिलता हुआ तलवार वाला हाथ भी लोगों का ध्यान खींचेगा। रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं।

दशहरे पर रावण दहन के लिए पुतले बनाने का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। रावण का पुतला 51 फीट ऊंचा, जबकि मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले 25-25 फीट ऊंचे बनाए जा रहे हैं। पुतलों को आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर विशेष मेहनत कर रहे हैं। रावण की आंखों और हाथों की गतिविधियों को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह युद्ध के लिए ललकारता नजर आए।

*15 साल से आगर में पुतले बना रहे कदीर अहमद*

आगरा (उत्तर प्रदेश) से आए कदीर अहमद पिछले करीब 15 वर्षों से आगर-मालवा में रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुतले बनाने का काम उनके बुजुर्ग भी करते थे। परिवार से मिली इस पारंपरिक कला को आगे बढ़ाते हुए वे हर साल दशहरे पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले बनाते हैं।

इस बार 51 फीट के रावण की झपकती पलकें और तलवार वाला हिलता हाथ दशहरा उत्सव में खास रोमांच भरेंगे। पुतलों के निर्माण के साथ ही शहर में रावण दहन को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति जबलपुर: शहर में आयोजित एक दिवसीय ‘पिछड़ा वर्ग सम्मेलन’ में सामाजिक न्याय और एकजुटता का संदेश देने के लिए
ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी
Jabalpur18 Oct

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…

पूरी खबर पढ़ें →

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश रात में मां कालिका स्वयं करती हैं अपना श्रृंगार! आगर के कालका माता मंदिर से जुड़ी है अनूठी जनश्रुति *शारदीय नवरात्र में उमड़ता है आ
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश में भी डटी रहीं टीआई, नलखेड़ा में खुद संभाली यातायात व्यवस्था
Agar-Malwa18 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मूसलाधार बारिश में भी डटी रहीं टीआई, नलखेड़ा में खुद संभाली यातायात व्यवस्था

नलखेड़ा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते नलखेड़ा में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। ऐसे…

पूरी खबर पढ़ें →
पीथमपुर में डॉ. आंबेडकर का छायाचित्र फाड़ने का मामला, कांग्रेस नेता ने जांच की मांग की
Dhar18 Oct

पीथमपुर में डॉ. आंबेडकर का छायाचित्र फाड़ने का मामला, कांग्रेस नेता ने जांच की मांग की

धार/ पीथमपुर। धार जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. हेमंत हिरोले ने पीथमपुर में असामाजिक तत्वों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!