गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, करियर चयन की बारीकियां समझाईं
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूमर। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को सफलता और करियर चयन के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार पाटोदिया, स्टाफ सदस्यों एवं अतिथियों ने गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए।
साथ ही विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आहान किया।मुख्य वक्ता झालावाड़ स्थित चाणक्य एकेडमी के निदेशक एवं करियर काउंसलर अनंत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही समय पर सही दिशा का चयन सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने 10वीं और 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ नियमित मेहनत और अभ्यास किया जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार पाटोदिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बड़ी खबर | बाड़ी हाईकोर्ट के आदेश पर बाड़ी में बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला प्रशासन का एक्शन…
पूरी खबर पढ़ें →
#धौलपुर में नकली दूध के कारखाने पर पुलिस का बड़ा छापा! दूध के नाम पर लोगों की सेहत…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | बाड़ी यातायात नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बड़ी खबर | धौलपुर रिश्ते की बात करने के बहाने घर में घुसे, हथियारों के बल पर…
पूरी खबर पढ़ें →
इतिहास प्रवक्ता ज्ञान सिंह की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित तावडू। शहर के लखपत चौक स्थित…
पूरी खबर पढ़ें →
रायसिंहनगर। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंघल ने शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए वार्डों का निरीक्षण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।