गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर, गाजीपुर के छात्र राजकमल कुशवाहा को भी सांसद द्वारा सम्मानित किया गया।
राजकमल की उपलब्धि पर विद्यालय के गुरुजनों, माता-पिता, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने कहा कि यह सम्मान राजकमल की मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है तथा इससे परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ा है।
समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी वर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, रचनात्मकता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | गाजीपुर