Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balrampur-Ramanujganj

ग्राम सभा में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, सरपंच-सचिव की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम सभा में खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, सरपंच-सचिव की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल - बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

तालकेश्वरपुर। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत तालकेश्वरपुर में ग्राम सभा आयोजित किए जाने की सूचना ग्रामीणों एवं विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से प्रसारित की गई थी। सूचना के अनुसार ग्रामीणों से दोपहर लगभग 12 बजे तक ग्राम सभा में उपस्थित होने की अपील की गई थी।
मौके पर ली गई तस्वीरों में कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं। वहीं उपसरपंच, कुछ पंच एवं कुछ ग्रामीण उपस्थित नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर 2:22 बजे तक सरपंच एवं सचिव मौके पर दिखाई नहीं दिए।
सरपंच एवं सचिव की अनुपस्थिति के बाद सीताराम मरकाम, प्रभारी सर, द्वारा ग्राम पंचायत के मुख्य एजेंडे को पढ़कर सुनाया गया तथा आगामी बैठक आयोजित किए जाने की बात कही गई।
बताया गया कि सरपंच महोदय किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जबकि सचिव महोदय दूसरे ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित करने गए थे। बताया जा रहा है कि एक सचिव द्वारा दो ग्राम पंचायतों का कार्य संभाला जा रहा है।
ऐसे में ग्रामीणों के बीच सवाल उठ रहा है कि जब तालकेश्वरपुर ग्राम पंचायत में भी 2 अक्टूबर को ग्राम सभा की सूचना प्रसारित की गई थी, तो यहां ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही की जिम्मेदारी किसके द्वारा निभाई जानी थी? क्या सरपंच या सचिव की अनुपस्थिति की स्थिति में ग्राम सभा के संचालन के लिए पहले से कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी?
सचिव महोदय से फोन पर संपर्क करने पर जानकारी मिली कि वे उस समय दूसरे ग्राम पंचायत में ग्राम सभा के आयोजन में मौजूद थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सचिव तालकेश्वरपुर की ग्राम सभा में उपस्थित नहीं हो सकते थे, तो उनकी अनुपस्थिति की जानकारी पहले ही सार्वजनिक रूप से दे दी जानी चाहिए थी, ताकि ग्रामीणों के बीच स्थिति स्पष्ट रहती।
वहीं यह भी बताया जा रहा है कि कोटवार के माध्यम से सूचना दिए जाने के बावजूद ग्राम सभा में अपेक्षित संख्या में ग्रामीण उपस्थित नहीं हो सके। इस संबंध में संबंधित पंचायत पदाधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याओं, विकास कार्यों और पंचायत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होनी थी। ऐसे में कम उपस्थिति तथा सरपंच-सचिव की अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में सवाल उठ रहे हैं।
बड़ा सवाल
तालकेश्वरपुर में ग्राम सभा की सूचना जारी होने के बाद यदि सरपंच किसी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में और सचिव दूसरी ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में मौजूद थे, तो तालकेश्वरपुर की ग्राम सभा की जिम्मेदारी किसके पास थी? बैठक की कार्यवाही किस प्रकार दर्ज की गई और क्या ग्राम सभा के लिए आवश्यक उपस्थिति/कोरम पूरा हुआ?
इन सवालों पर ग्राम पंचायत के संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों का आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आना बाकी है।

स्थान: ग्राम पंचायत तालकेश्वरपुर, ब्लॉक रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शिक्षक-पालक सम्मेलन में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य को लेकर हुआ मंथन
Mungeli03 Oct

शिक्षक-पालक सम्मेलन में शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के भविष्य को लेकर हुआ मंथन

सकेत । संस्कार विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला सकेत में 2 अक्टूबर को शिक्षक-पालक सम्मेलन का आयोजन उत्साह…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशाध्यक्ष सर्व सेन समाज संगठन के नेतृत्व मे साफ सफाई की गई
Sagar03 Oct

सेवा संकल्प अभियान पर प्रदेशाध्यक्ष सर्व सेन समाज संगठन के नेतृत्व मे साफ सफाई की गई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्टीय सर्व सेन समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक
Ghazipur03 Oct

बहादुरगंज बाजार में जिउतिया को लेकर उमड़ी भीड़, खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक

बहादुरगंज, गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व से पहले शुक्रवार को बहादुरगंज बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी
Ghazipur03 Oct

जंगीपुर से शाहपुर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर ट्रायल शुरू, 18-20 मिनट में पूरी हो रही 34 किमी दूरी

संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जंगीपुर क्षेत्र के समीप से निकलने वाले गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार से…

पूरी खबर पढ़ें →
Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण
Chandauli03 Oct

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व पार्कों का निरीक्षण

Navratri Varanasi: दुर्गा पूजा और नवरात्र को लेकर नगर निगम मुस्तैद, नगर आयुक्त ने किया विसर्जन कुंड व…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पालिका परिषद शाहाबाद जनपद हरदोई मोहल्ला मेहमंद,विकास की इतनी जल्दी भी क्या थी? 10 दिन पहले बनी सड़क की हालत देख हैरान हैं लोग
error: Content is protected !!