Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

गांधी जयंती पर कंपनी गार्डन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि के साथ स्वच्छता की सेवा अभियान की हुई भव्य शुरुआत

02 Oct 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांधी जयंती पर कंपनी गार्डन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि के साथ स्वच्छता की सेवा अभियान की हुई भव्य शुरुआत - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

।। समाचार 01।
स्थान -आगर मालवा
जिला संवाददाता -पीएल तिवारी
वंदे भारत live news न्यूज़ आगर मालवा

*गांधी जयंती पर कंपनी गार्डन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान की हुई भव्य शुरुआत*

*राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव एवं विधायक गहलोत ने जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ किया स्वच्छता के लिए श्रमदान*

सेवा की अनकही कहानी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

आगर मालवा 2 अक्टूबर/ प्रदेश के साथ ही आगर जिले में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई।
आगर के कंपनी गार्डन में स्वच्छता ही सेवा अभियान की राज्य प्रभारी, राज्यसभा सांसद गोरखपुर उत्तर प्रदेश श्रीमती संगीता यादव, विधायक मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, अन्य जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत एवं अधिकारियों पार्षदगण, नागरिकों ने कंपनी गार्डन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की । तत्पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छावनी नाका पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।
राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव, विधायक मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, डॉ राजेंद्र जैन, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्रीमती मीना स्वर्णकार, हरिनारायण यादव, अशोक प्रजापत, जगदीश गवली, राजेश आर्य, डॉ नारायणसिंह बगाना, बंटी सोनी, आयुष तिवारी, राजेश सिसोदिया, अंशुल सिहंल अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों और नागरिकों ने अपने हाथों में झाडू थाम कर छावनी नाका पर साफ सफाई की ओर श्रमदान कर कचरा एकत्रित कर नगर पालिका के वाहन से ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया।

सेवा की अनकही कहानी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के जनसेवा पर आधारित प्रस्तुतियों की‌ सभी ने की सराहना…

इस अवसर पर छावनी नाका पर नगर पालिका आगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से संगीत जनकल्याण एवं शोध संस्थान समिति नलखेड़ा की कला मंडली ने श्री मांगीलाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा 25 वर्षों पर आधारित उपलब्धियां और सेवा कार्यों पर आधारित अनकही कहानी नुक्कड़ नाटक और संगीत के माध्यम से आकर्षक एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत की। जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने करतल ध्वनि से स्वागत कर सराहना की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद गोरखपुर उत्तर प्रदेश श्रीमती संगीता यादव, विधायक आगर मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, कार्यक्रम प्रभारी डॉ राजेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि पार्षदगण एवं नगरीक उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
धार में राणी सती दादी के मंगलपाठ से शुरू होगा 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव खेल, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजेगी महफिल, ‘ब्रज रसामृत’ के रंग, बेटियों को मिलेगा कलारीपयट
थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Umaria02 Oct

थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

नौरोजाबाद थाना पुलिस ने अवैध रेत के विरुद्ध की कार्रवाई, प्रकरण पंजीबद्ध नौरोजाबाद उमरिया से राहुल शीतलानी की…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण
Harda02 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार (वर्ष 2024-25) की ‘विशिष्ट श्रेणी’ में उपनिरीक्षक श्रीमती कल्पना गुप्ता चयनित, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र से होंगी सम्मानित
Sagar02 Oct

प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार (वर्ष 2024-25) की ‘विशिष्ट श्रेणी’ में उपनिरीक्षक श्रीमती कल्पना गुप्ता चयनित, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र से होंगी सम्मानित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य, साहसिक प्रयासों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!