Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस ने किये श्रृद्धा सुमन अर्पित

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस ने किये श्रृद्धा सुमन अर्पित - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती आज जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वाधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय, सागर में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने 'जय जवान-जय किसान' का नारा देकर देश को नई दिशा दी।

आज देश को उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और शास्त्री जी की सादगी और ईमानदारी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

हमें उनके बताए हुए सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलकर कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है और उनके आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना है। इस अवसर पर सभी कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
धार में राणी सती दादी के मंगलपाठ से शुरू होगा 9 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव खेल, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजेगी महफिल, ‘ब्रज रसामृत’ के रंग, बेटियों को मिलेगा कलारीपयट
थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Umaria02 Oct

थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

नौरोजाबाद थाना पुलिस ने अवैध रेत के विरुद्ध की कार्रवाई, प्रकरण पंजीबद्ध नौरोजाबाद उमरिया से राहुल शीतलानी की…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण
Harda02 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार (वर्ष 2024-25) की ‘विशिष्ट श्रेणी’ में उपनिरीक्षक श्रीमती कल्पना गुप्ता चयनित, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र से होंगी सम्मानित
Sagar02 Oct

प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार (वर्ष 2024-25) की ‘विशिष्ट श्रेणी’ में उपनिरीक्षक श्रीमती कल्पना गुप्ता चयनित, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र से होंगी सम्मानित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य, साहसिक प्रयासों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!