Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Harda

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण - हरदा, मध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन, बच्चों एवं महिलाओं को किया फल-बिस्किट का वितरण

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 02/10/2026 को नजरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों एवं महिलाओं के बीच स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में सेवा और सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत टिमरनी के उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार वर्मा, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सपना अग्रवाल, ग्राम सरपंच श्रीमती आशा किरार एवं वार्ड सदस्य श्रीमती अंजली तंवर उपस्थित रहीं। जनप्रतिनिधियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों एवं महिलाओं से संवाद किया तथा आंगनवाड़ी के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां कराई गईं तथा उन्हें फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित महिलाओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने तथा बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
आंगन मिलन सेवा अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सीडीपीओ संगीता राजपूत,आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक सुभद्रा बरखने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता पांडे, श्रीमती शशिकला जगनवार एवं श्रीमती तारा वर्मा तथा आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती आरती उईके, शांताबाई एवं मायाबाई की सक्रिय सहभागिता रही। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता ललिता करया , एएनएम सागर ठाकरे एवं सीएचओ सुगना इवने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता , सहायिका एवं हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । गांव की बड़ी संख्या में महिलाओं एवं आंगनवाड़ी के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि महिलाओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। आंगन मिलन सेवा अभियान के माध्यम से सेवा, पोषण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया ।
हरदा से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए जयदीप राठौर की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Umaria02 Oct

थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

नौरोजाबाद थाना पुलिस ने अवैध रेत के विरुद्ध की कार्रवाई, प्रकरण पंजीबद्ध नौरोजाबाद उमरिया से राहुल शीतलानी की…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार (वर्ष 2024-25) की ‘विशिष्ट श्रेणी’ में उपनिरीक्षक श्रीमती कल्पना गुप्ता चयनित, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र से होंगी सम्मानित
Sagar02 Oct

प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार (वर्ष 2024-25) की ‘विशिष्ट श्रेणी’ में उपनिरीक्षक श्रीमती कल्पना गुप्ता चयनित, ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र से होंगी सम्मानित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य, साहसिक प्रयासों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस ने किये श्रृद्धा सुमन अर्पित
Sagar02 Oct

राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस ने किये श्रृद्धा सुमन अर्पित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल…

पूरी खबर पढ़ें →
वीगोरा-100 की अवैध ऑनलाइन बिक्री उजगार, कलेक्टर के निर्देश पर औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,अंकित मेडिकल स्टोर की भूमिका संदिग्ध, जांच के बाद दस्तावेज व साक्ष्य जब्त
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप जब्त
Agar-Malwa02 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप जब्त

*आगर मालवा*। सुसनेर वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर एक…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन: रुचि ग्लोबल घोटाले में चार्जशीट दाखिल, 21 आरोपियों को कोर्ट का समन
Indore02 Oct

बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन: रुचि ग्लोबल घोटाले में चार्जशीट दाखिल, 21 आरोपियों को कोर्ट का समन

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर (विशेष संवाददाता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!