Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

02 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान - MAHENDRAGARH, हरियाणा

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंध विद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

फल वितरण कर विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, वक्ताओं ने कहा—सेवा और समर्पण ही समाज की सच्ची शक्ति

नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नारनौल के अंध विद्यालय में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारनौल मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया तथा विद्यार्थियों को फल वितरित किए।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी,जिला महामंत्री किशन लाल बोहरा,जिला मंत्री मनीष संघी ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, समर्पण, संगठन और राष्ट्रहित के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

सेवा कार्यों से समाज में मजबूत होता है अपनत्व का भाव

मुख्य वक्ता एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा सेवा को प्राथमिकता दी है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को केवल एक राजनीतिक यात्रा के रूप में नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यात्रा के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा और संवेदना का संदेश दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान और फल वितरण जैसे सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं। जरूरतमंदों और विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना तथा उनकी आवश्यकताओं को समझना सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और संस्कारित समाज की बुनियाद है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, संस्थान और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

सेवा ही संगठन की मूल भावना

जिला महामंत्री किशन लाल बोहरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन की मूल भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार निरंतर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से मनाया सेवा का कार्यक्रम

जिला मंत्री मनीष संघी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता रखना हमारी जिम्मेदारी है। अंध विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने सेवा और अपनत्व की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ समय बिताना और उनके बीच फल वितरित करना समाज में सकारात्मक संदेश देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नारनौल मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेते हुए भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, सहयोग, स्वच्छता और सामाजिक संवेदना की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा विद्यार्थियों को फल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने और समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। अंत में प्रधान धर्मचंद छबड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी लोगों को ऐसे सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। स्वच्छता अभियान में जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर राजपूत,जिला मंत्री सपना गुप्ता,सरोज बाला,मंजू सोनी,सरोज कश्यप,रमेश जांगिड़,महेश सैनी,लखन अग्रवाल,जगदीश दीवान,धीरज अग्रवाल, भगवान दास भगत जी,जगदीश पासी, अशोक अग्रवाल,नेत्रहीन कन्या विद्यालय प्राचार्य कांता गांधी,ओमप्रकाश वाधवा,डॉ. अनिल,गोविंद सैनी,सुरेंद्र सोनी,भारत बोहरा,नरेंद्र सोनी व अमीलाल आदि अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
मेरा युवा भारत ने स्वच्छता अभियान और ग्राम सभा में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ सेवा पखवाड़े मनाया गया ग्रामवासियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं सेवा का लिया संकल्प
हरियाणा के नारनौल में आज शाम प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री कैलाशचंद शर्मा की गाड़ी में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय पूर्व मंत्री खुद गाड़ी चला रहे थे। आग लगने पर धुआं उठता देख, व
error: Content is protected !!