Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

समथर पुलिस का शांति व्यवस्था पर शिकंजा, पांच व्यक्ति गिरफ्तार

02 Oct 2026, 10:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
समथर पुलिस का शांति व्यवस्था पर शिकंजा, पांच व्यक्ति गिरफ्तार - JHANSI, उत्तर प्रदेश

समथर, झांसी। जनपद झांसी के थाना समथर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

ग्राम पुलिया निवासी इन पांचों व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को उपजिलाधिकारी न्यायालय, मोठ के समक्ष पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मोठ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष समथर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई 2 अक्टूबर 2026 को की गई। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया पांचों गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में रामकिशोर पुत्र भागीरथ अहिरवार (उम्र करीब 32 वर्ष), भागीरथ अहिरवार पुत्र स्वर्गीय हलू (उम्र करीब 59 वर्ष), विन्द्रावन पुत्र पंचू लाल (उम्र करीब 50 वर्ष), भागीरथ पुत्र पंचू लाल (उम्र करीब 58 वर्ष) और बृजनन्दन पुत्र भागीरथ (उम्र करीब 37 वर्ष) शामिल हैं।

सभी ग्राम पुलिया, थाना समथर, जनपद झांसी के निवासी हैं। पुलिस टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, आरक्षी प्रतीक सिंह और आरक्षी विनय कुमार यादव शामिल रहे।

पुलिस ने पांचों व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय मोठ में पेश किया पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादीः युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार
Amroha02 Oct

शादीशुदा मामा ने भांजी से की शादीः युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह, कई साल से था प्यार

अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा मामा ने 19 वर्षीय भांजी से मंदिर में शादी…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेश प्रधान जिला न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों ने थामा स्वच्छता का संकल्प
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
एस्ट्रो विलेज ज्ञानपुरा में एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग का शुभारंभ ग्रामीण युवाओं को खगोल विज्ञान का प्रशिक्षण, रोजगार और एस्ट्रो-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
error: Content is protected !!