भव्य समारोह के साथ मनाया गया सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन भारत का 9वां स्थापना दिवस

बेगू / जयपुर, 2 अक्टूबर। सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन भारत का 9 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को राजापार्क स्थित पिंक कैफे में भव्य एवं गरिमामय समारोह के रूप में मनाया गया। सेल्यूट तिरंगा स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक दुर्गालाल पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया की महात्मा गांधी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, अहिंसा एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति योगदान को स्मरण किया गया। समारोह में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया।
समारोह के दौरान सैल्यूट तिरंगा संगठन की नौ वर्षों की यात्रा एवं राष्ट्रसेवा से जुड़ी गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण तथा जनजागरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान संगठन एवं समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं राष्ट्रसेवियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गांधीवादी लेखक, वक्ता एवं चिंतक रिज़वान एजाज़ी तथा राष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार रास बिहारी गौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने राष्ट्र, समाज, अहिंसा, सद्भाव और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह में रिज़वान एजाज़ी, धर्मेंद्र छाबड़ा, रत्ना शर्मा, सिंगर मोहम्मद सिद्दीकी आज़ाद, दीपक शर्मा बानसूर, राजेश कानूनगो, रोहित जैन, पूजा शर्मा, अंजना पालीवाल, एंकर शंकर पारीक, राजेंद्र सिंह भाटी, दीपक धीर, भावना धीर, सिंगर उमा तिवारी, हरीश गौतम, सीमा पारीक, मंजू राठौड़, सरिता मित्तल, अंजलि सिंह, चिराग, प्रशांत शर्मा, अंजली जैन, निखिल, अंकिता भोजवानी, नवल पाण्डे, रमेश शर्मा, प्रवर मुखर्जी, दिनेश चौधरी, सतीश जांगिड़ एवं मनसुख सहित सेल्यूट तिरंगा के अनेक साथियों की उपस्थिति रही।
समापन अवसर पर रिज़वान एजाज़ी की ओर से उपस्थित अतिथियों एवं साथियों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। सभी ने चाय, पकौड़े, मिठाई एवं डिनर का आनंद लिया। आत्मीय मिलन और स्नेहपूर्ण वातावरण के बीच समारोह का समापन हुआ।
इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन भारत के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम. एम. पालीवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की नौ वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, सामाजिक समर्पण, पर्यावरण संरक्षण एवं तिरंगे के सम्मान को समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों, जनजागरण एवं सेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।
राष्ट्रगान, महापुरुषों को श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण, देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह एवं सामूहिक मिलन के साथ सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन भारत का 9वां स्थापना दिवस समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
— डॉ. एम. एम. पालीवाल
प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान
सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन भारत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







