दिव्यांग बच्चों के हाथों से सजे दीप, सारथी फाउंडेशन ने मनाया सेवा दिवस पर शहरवासियों से दीपक खरीदने की अपील
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश देते हुए सारथी यूथ फाउंडेशन ने शनिवार को संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांग बच्चों के साथ सेवा दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों को भोजन प्रसादी कराई गई, कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई और उनके साथ आत्मीय समय बिताया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर केन्द्र के दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से दीपकों का रंग-रोगन कर आकर्षक दीपक तैयार किए हैं। फाउंडेशन सदस्यों ने भी बच्चों के साथ दीपक तैयार किए।
गहलोत ने जोधपुरवासियों से अपील की कि इस दीपावली बच्चों द्वारा तैयार किए गए दीपक जरूर खरीदें, ताकि उनका मनोबल बढ़े और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले। फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने बताया कि संजीवनी दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र में बच्चों को शिक्षा एवं चिकित्सा के साथ जीवनोपयोगी संस्कार, स्वच्छता, रहन-सहन, खान-पान एवं आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
बच्चों को घर से लाने एवं वापस छोड़ने की सुविधा भी केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के.
पुरोहित ने बताया कि सारथी यूथ फाउंडेशन पिछले 4 से 5 वर्षों से प्रत्येक माह 5 से 7 सेवा कार्य निरंतर कर रहा है। संस्था द्वारा गौ सेवा, संत सेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्धजन सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, दिव्यांग एवं निराश्रितजनों की सेवा, वस्त्र वितरण, अस्पतालों में भोजन व्यवस्था, व्हीलचेयर व स्ट्रेचर ट्रॉली भेंट, जल सेवा एवं वाटर कूलर स्थापना सहित अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं इस अवसर पर केन्द्र के रामस्वरूप प्रजापत, महेंद्र सिंह, निशा बेंदा, पूजा चौधरी, मोनू कुमार गुप्ता, हरीश बारासा एवं प्रमोद टाक ने फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में देवेन्द्र गहलोत, पूजा सुराणा, एस.के. पुरोहित, राधिका कानूंगा, ललित कुमार अवस्थी, सुनीता सोलंकी, सुरेन्द्र सिंह तोमर सहित फाउंडेशन के कई सदस्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोपरगाव, : कोपरगाव तालुक्यातील दुष्काळी परिस्थिती आणि पाणीटंचाईच्या पार्श्वभूमीवर जलसंपदा मंत्री तथा पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांच्या अध्यक्षतेखाली…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाउंटेंट कार्यालय में…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली।श्री राकेश कुमार भारद्वाज सुपुत्र श्री छगनलाल जी भारद्वाज (M A L LB)निवासी (निंबली उर्रा) राजेन्द्र नगर विस्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 01// *आगर के पालखेड़ी में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित* *पात्र हितग्राहियों को हित लाभ वितरित*…
पूरी खबर पढ़ें →
02 अक्टूबर । ' जन सेवा ही प्रभु सेवा ' थीम पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
*गांधी जयंती पर स्वच्छता श्रमदान, 10 सफाई मित्रों और द रिसेट फाउंडेशन का सम्मान* पाली, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।