Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

कैट ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाऊंटैंट आफिस के बर्खास्तगी आदेश किए रद्द, जानिए क्या है वजह

03 Oct 2026, 06:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कैट ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाऊंटैंट आफिस के बर्खास्तगी आदेश किए रद्द, जानिए क्या है वजह - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाउंटेंट कार्यालय में तैनात सुनील कुमार को बड़ी राहत दी है। ट्रिब्यूनल ने सुनील कुमार की बर्खास्तगी के आदेशों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।

न्यायाधिकरण ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कर्मचारी को बिना नियमित जांच के उसकी सेवा से बर्खास्त करना पूरी तरह से गलत और कानून के विरुद्ध है। क्या था पूरा मामला?

वर्ष 2015 में कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सुनील कुमार की नियुक्ति डेटा एंट्री ऑपरेटर  के पद पर हुई थी। लेखा भवन के वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन) उनके नियुक्ति प्राधिकारी थे।

उनकी नियुक्ति में दो साल की परिवीक्षा अवधि शामिल थी, जो 19 अगस्त 2017 को सफलतापूर्वक पूरी हो गई थी। प्रतिवादियों (विभाग) की ओर से उनकी परिवीक्षा अवधि बढ़ाने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया था और उनका सेवा रिकॉर्ड भी संतोषजनक रहा था।

इसके बावजूद, लेखा भवन, चंडीगढ़ के उप महालेखाकार (प्रशासन) ने 28 सितंबर 2018 को बिना कोई सुनवाई का अवसर दिए और बिना किसी नियमित जांच के उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया था। एसएससी और सीएफएसएल रिपोर्ट का दिया गया था हवाला
विभाग ने बर्खास्तगी के आदेश को उचित ठहराते हुए तर्क दिया था कि एसएससी से प्राप्त अभिलेखों में लिखित परीक्षा में उपस्थित व्यक्ति की तस्वीर और लिखावट में विसंगतियां पाई गई थीं।

मामले को केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला , चंडीगढ़ को सौंपा गया था, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर दावा किया गया कि आवेदक की तस्वीरें, हस्ताक्षर और लिखावट मेल नहीं खाते हैं।दूसरी ओर, वकील के.बी. शर्मा के माध्यम से ट्रिब्यूनल में चुनौती देते हुए सुनील कुमार के पक्ष में दलील दी गई कि उनके द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेज और प्रमाण पत्र पूरी तरह असली थे।

उन्होंने चयन प्रक्रिया में स्वयं भाग लिया था और सभी फॉर्म व दस्तावेज खुद भरे थे। ट्रिब्यूनल की कड़ी टिप्पणी
मामले  की सुनवाई के बाद CAT ने पाया कि विभाग ने कोई भी नियमित जांच नहीं की, जिसमें प्रतिवादियों द्वारा प्रस्तुत सामग्री की आवेदक की उपस्थिति में निष्पक्ष जांच हो सके।

इस प्रकार, आवेदक को यह साबित करने का कोई भी सार्थक अवसर नहीं मिला कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप या निष्कर्ष गलत हैं। ट्रिब्यूनल के इस ऐतिहासिक फैसले से सरकारी महकमों में बिना प्रक्रिया के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने वालों को बड़ा झटका लगा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पाली निवासी श्री राकेश कुमार भारद्वाज सुपुत्र श्री छगनलाल जी भारद्वाज,(MALLB)जी रिर्पोटर, जोधपुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Pali03 Oct

पाली निवासी श्री राकेश कुमार भारद्वाज सुपुत्र श्री छगनलाल जी भारद्वाज,(MALLB)जी रिर्पोटर, जोधपुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पाली।श्री राकेश कुमार भारद्वाज सुपुत्र श्री छगनलाल जी भारद्वाज (M A L LB)निवासी (निंबली उर्रा) राजेन्द्र नगर विस्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
अगर के पाल खेड़ी में विकासखंड स्त्री सेवा सेतु शिविर का आयोजन हुआ को ही तो लाभ वितरित किया गया 37 ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान
Agar-Malwa03 Oct

अगर के पाल खेड़ी में विकासखंड स्त्री सेवा सेतु शिविर का आयोजन हुआ को ही तो लाभ वितरित किया गया 37 ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान

//समाचार 01// *आगर के पालखेड़ी में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित* *पात्र हितग्राहियों को हित लाभ वितरित*…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान “जन सेवा ही प्रभु सेवा”* *पाली में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन*
Pali03 Oct

सेवा संकल्प अभियान “जन सेवा ही प्रभु सेवा”* *पाली में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन*

02 अक्टूबर । ' जन सेवा ही प्रभु सेवा ' थीम पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
गांधी जयंती पर स्वच्छता श्रमदान, 10 सफाई मित्रों और द रिसेट फाउंडेशन का सम्मान*
Pali03 Oct

गांधी जयंती पर स्वच्छता श्रमदान, 10 सफाई मित्रों और द रिसेट फाउंडेशन का सम्मान*

*गांधी जयंती पर स्वच्छता श्रमदान, 10 सफाई मित्रों और द रिसेट फाउंडेशन का सम्मान* पाली, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता…

पूरी खबर पढ़ें →
तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपर्ण समाधान दिवस आयोजित कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्तापूणे एवं समय
error: Content is protected !!