गवारका गांव में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डडे,महिला सहित कई घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तावडू के गांव गवारका में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला सहित कई घायल, गाड़ी चढ़ाने का वीडियो वायरल
तावडू। उपमंडल के गांव गवारका में शनिवार दोपहर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। लाठी-डंडे चले और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया गया, जिसमें महिला सहित कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, गांव के पूर्व सरपंचों के दो पक्षों के बीच जमीन की पैमाइश के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई। दोनों पक्षों के महिला-पुरुष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।
वायरल वीडियो में एक बोलेरो और एक पिकअप गाड़ी तेजी से लोगों की ओर भागती दिख रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप की चपेट में आने से एक महिला घायल हुई है, जबकि दूसरे पक्ष के भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस संबंध में तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाउंटेंट कार्यालय में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजंगली जानवर के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण वृद्ध घायल, बाघ के हमले की आशंका से गांव में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार रहटगांव। थाना रहटगांव पुलिस ने बड़ीझिरी-बोबदा रोड पर…
पूरी खबर पढ़ें →
औरैया (बिधूना): उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ‘स्वच्छ भारत मिशन’, जनस्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर…
पूरी खबर पढ़ें →
रावतपुर में बिना अनुमति हरे नीम के पेड़ का अवैध कटान, वन विभाग की सुस्ती और संलिप्तता पर…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा मे बीजेपी की सरकार चोरी से बनी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।