एनएसयूआई जोधपुर ने महात्मा गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, प्रतिमा पर की पुष्पांजलि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर एनएसयूआई जोधपुर शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नए परिसर स्थित गांधी स्मृति केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर एनएसयूआई जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष डॉ.
बबलू सोलंकी ने कहा कि आज देश के युवाओं को महात्मा गांधी जी के विचारों पर चलने की आवश्यकता है। जिस प्रकार महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी प्रकार आज हमें भी उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी जी को याद कर रही है और उनके विचारों को स्मरण कर रही है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और भाईचारे के विचारों को आगे बढ़ाएं तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें।
डॉ. सोलंकी ने कहा कि एनएसयूआई और कांग्रेस परिवार सदैव महात्मा गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों पर चलता आया है और आगे भी इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर छात्र नेता जितेश्वर चौधरी, जिला महासचिव करण जांगिड़, जिला सचिव ब्रिजेश प्रजापत नवरत्न गहलोत अमराराम भाटी, ललित चावरिया, नमन जैन, सुनील प्रजापत ऋषभ रांकावत विक्रम शेरावत, आर्यन नखावात, रोहन सोनी, आयुष यादव, दिनेश माली सहित एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कोपरगाव, : कोपरगाव तालुक्यातील दुष्काळी परिस्थिती आणि पाणीटंचाईच्या पार्श्वभूमीवर जलसंपदा मंत्री तथा पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांच्या अध्यक्षतेखाली…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ने हरियाणा स्थित लेखा भवन के अकाउंटेंट कार्यालय में…
पूरी खबर पढ़ें →
पाली।श्री राकेश कुमार भारद्वाज सुपुत्र श्री छगनलाल जी भारद्वाज (M A L LB)निवासी (निंबली उर्रा) राजेन्द्र नगर विस्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 01// *आगर के पालखेड़ी में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित* *पात्र हितग्राहियों को हित लाभ वितरित*…
पूरी खबर पढ़ें →
02 अक्टूबर । ' जन सेवा ही प्रभु सेवा ' थीम पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
*गांधी जयंती पर स्वच्छता श्रमदान, 10 सफाई मित्रों और द रिसेट फाउंडेशन का सम्मान* पाली, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।