Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ के बाद हालात सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्स्थापना अभियान किया तेज

03 Oct 2026, 07:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ के बाद हालात सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्स्थापना अभियान किया तेज - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

सोहगीबरवा में बाढ़ के बाद युद्धस्तर पर सफाई और राहत कार्य, 70 सफाईकर्मी व मेडिकल टीम कर रही कैंप

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश।

सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ के बाद हालात सामान्य करने के लिए जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्स्थापना अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर तीनों प्रभावित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पशुधन देखभाल, क्षति आकलन और राहत कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं।
बाढ़ के बाद संक्रमण और जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए करीब 70 सफाईकर्मियों की टीम क्षेत्र में कैंप कर सार्वजनिक भवनों, सड़कों, नालियों और बाजार क्षेत्रों की सफाई में जुटी है। निगरानी के लिए एक एडीओ समेत 09 ग्राम पंचायत सचिव भी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। बीडीओ निचलौल मौके पर चल रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 02 चिकित्सकों समेत 10 स्वास्थ्यकर्मियों की मेडिकल टीम प्रभावित गांवों में कैंप कर लोगों की जांच और उपचार कर रही है। सीएमओ के अनुसार जरूरत के मुताबिक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
वहीं, पशुधन विभाग की 06 सदस्यीय टीम भी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर पशुओं का उपचार कर रही है। टीम में एक डिप्टी सीवीओ और दो सीवीओ शामिल हैं। मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण समेत पशुधन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी विभाग नजर बनाए हुए है।
बाढ़ से हुई क्षति का वास्तविक आकलन करने के लिए राजस्व विभाग ने 15 लेखपालों की टीम को सर्वे में लगाया है। टीम घर-घर और मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही है। सर्वे के आधार पर नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
तीनों प्रभावित ग्राम पंचायतों में कम्युनिटी किचन भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ राहत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पशुधन और क्षति आकलन के कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के साथ जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समाज के माथे पर कलंक! विवाहिता पर दहेज के लिए जुल्म की इंतहा, ससुर-पति सहित अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Auraiya03 Oct

समाज के माथे पर कलंक! विवाहिता पर दहेज के लिए जुल्म की इंतहा, ससुर-पति सहित अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

व्यूरो चीफ औरैया: रंजीत शर्मा एक तरफ देश और समाज महिला सशक्तिकरण और बेटियों के सम्मान के बड़े-बड़े…

पूरी खबर पढ़ें →
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर माननीय श्रीमती आराधना मिश्रा उर्फ मोना उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष बनाया गया।।
Pratapgarh03 Oct

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर माननीय श्रीमती आराधना मिश्रा उर्फ मोना उत्तर प्रदेश राज्य का अध्यक्ष बनाया गया।।

आज उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेजी से परिवर्तन कांग्रेस में 2027 के चुनाव में अपनी बाजी श्रवण…

पूरी खबर पढ़ें →
सबज्रनियर बालक कबड्डी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में 12 खिलाडियों का चयन 10 मुख्य एवं 02 अतिरिक्त खिलाडियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के लिए हुआ चयन
Hamirpur03 Oct

सबज्रनियर बालक कबड्डी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में 12 खिलाडियों का चयन 10 मुख्य एवं 02 अतिरिक्त खिलाडियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के लिए हुआ चयन

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 03 अक्टूबर, 2026 *सबजूनियर बालक कबड्डी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में…

पूरी खबर पढ़ें →
तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपर्ण समाधान दिवस आयोजित कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्तापूणे एवं समय
error: Content is protected !!