Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mainpuri

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या

03 Oct 2026, 10:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या - MAINPURI, उत्तर प्रदेश

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
​नोएडा/मैनपुरी:
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अजीतगंज निवासी 17 वर्षीय शालू सक्सेना ने नोएडा के सूरजपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी, जबकि उसका बड़ा भाई अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ​कमरे में अकेली थी मृतका
जानकारी के मुताबिक, शालू अपने बड़े भाई भोला के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से नोएडा के सूरजपुर इलाके में एक किराए के मकान में रह रही थी।

शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे उसने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगा ली। जब पड़ोसियों को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फंदे से शव को उतारकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। ​चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी शालू
मृतका अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

उसके दो छोटे भाई और एक छोटी बहन हैं। उसके पिता दिलीप सक्सेना उर्फ गुड्डा गाड़ियां चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। ​गांव में छाया सन्नाटा
किशोरी की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, रविवार को शालू का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव अजीतगंज में किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर- सुमित कुमार जनपद मैनपुरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लालबहादूर शास्त्री जयंती उत्साहात साजरी
Pune03 Oct

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लालबहादूर शास्त्री जयंती उत्साहात साजरी

झारगडवाडी, बारामती, पुणे: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न, माजी पंतप्रधान लालबहादूर शास्त्री यांच्या जयंतीनिमित्त ग्रामपंचायत झारगडवाडी येथे विविध…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों (पौली, सांथा एवं बघौली)…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख
Surajpur03 Oct

सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान,स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में हाल ही में कराए गए आरसीसी सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं
Mahoba03 Oct

महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं

महोबा / चरखारी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील चरखारी सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!