Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

गया जिले का 162वा स्थापना दिवस समारोह टेंट सिटी, गांधी मैदान में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित l

03 Oct 2026, 11:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गया जिले का 162वा स्थापना दिवस समारोह टेंट सिटी, गांधी मैदान में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित l - गया, बिहार

*गया जिले का 162वां स्थापना दिवस समारोह टेंट सिटी, गांधी मैदान में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित*
गया, 03 अक्टूबर 2026, गया जिले के 162वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में भव्य एवं गरिमापूर्ण मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार, माननीय विधायक अतरी, माननीय विधायक गुरुआ, गया नगर निगम की मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, 20 सूत्री के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नागरिक परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, आयुक्त मगध प्रमंडल, आईजी मगध प्रक्षेत्र, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, 20 सूत्री के सभी माननीय सदस्यगण सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी एवं माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार द्वारा 162 मोमबत्तियां जलाकर किया गया। इसके उपरांत केक काटकर गया जिले का 162वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

*पेंट द सिटी के प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित*
पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर आयोजित ‘पेंट द सिटी’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले गया जिले के प्रतिभावान बच्चों को भी इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी एवं माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
इन बच्चों द्वारा गया शहर के प्रमुख पिंडवेदी स्थलों पर पिंडदान की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को आकर्षक वॉल पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। चित्रों के माध्यम से पिंडदान की परंपरा, महत्व एवं गया की आध्यात्मिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। माननीय केंद्रीय मंत्री एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

*गया विकास की नई गति की ओर अग्रसर : केंद्रीय मंत्री*
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने गया जिलेवासियों को 162वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गया जिला लगातार विकास की गति पर अग्रसर है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गया के समग्र एवं बेहतर विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इन प्रयासों से गया के विकास को और गति मिलेगी तथा जिले में नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का और विस्तार होगा।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के अवसर पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रबंधन एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्री यहां से सुखद अनुभव लेकर अपने घर लौट रहे हैं। पितृपक्ष मेला के बेहतर प्रबंधन से गया एवं बिहार की देश-विदेश में सकारात्मक पहचान और मजबूत हो रही है।
उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला प्रत्येक वर्ष एक नई ऊंचाई प्राप्त कर रहा है। इससे गया एवं बिहार की ब्रांडिंग को और मजबूती मिल रही है तथा देश-विदेश में गयाजी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान और व्यापक हो रही है।

*गयाजी भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र : विधानसभा अध्यक्ष*
माननीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने गया जिले के 162वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि गयाजी केवल एक जिला नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। भगवान विष्णु की पावन नगरी, भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि बोधगया, फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर, अक्षयवट, सीताकुंड, मंगला गौरी, प्रेतशिला एवं रामशिला जैसी धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरें गया की विशिष्ट पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि गया की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। शिक्षा, संस्कृति, कला, साहित्य, उद्योग, कृषि एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी गया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले की समृद्ध विरासत हम सभी के लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर गया को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
पितृपक्ष मेला गयाजी की वैश्विक पहचान
बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पितृपक्ष मेला गया की वैश्विक पहचान है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने गयाजी आते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के अनुरूप बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, आवासन एवं परिवहन जैसी सुविधाओं का अनुभव लेकर अपने घर लौटे।
उन्होंने कहा कि गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। जिला प्रशासन, नगर निकाय, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही बड़े आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है।

*विरासत और आधुनिक विकास का हो सुंदर समन्वय*
उन्होंने कहा कि गया की प्राचीन विरासत एवं आधुनिक विकास के बीच सुंदर समन्वय स्थापित किया जाना चाहिए। हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रहें और साथ ही नई पीढ़ी के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधुनिक सुविधाओं के नए अवसर भी सृजित हों।
उन्होंने गया के युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा को जिले के विकास में लगाएं। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, विरासत संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव जैसे अभियानों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने जिला प्रशासन, नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों, धार्मिक संस्थाओं एवं गया के सभी नागरिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
स्थापना दिवस पर लिया गया विकास का संकल्प
कार्यक्रम के अवसर पर गया की गौरवशाली विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास को नई गति देने तथा जिले को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
“विरासत को संरक्षित करेंगे, विकास को गति देंगे,
गया को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे तथा
गयाजी को देश और दुनिया के मानचित्र पर और अधिक गौरव के साथ स्थापित करेंगे।”
इसी विश्वास एवं संकल्प के साथ गया जिले के 162वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लालबहादूर शास्त्री जयंती उत्साहात साजरी
Pune03 Oct

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लालबहादूर शास्त्री जयंती उत्साहात साजरी

झारगडवाडी, बारामती, पुणे: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न, माजी पंतप्रधान लालबहादूर शास्त्री यांच्या जयंतीनिमित्त ग्रामपंचायत झारगडवाडी येथे विविध…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों (पौली, सांथा एवं बघौली)…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख
Surajpur03 Oct

सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान,स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में हाल ही में कराए गए आरसीसी सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं
Mahoba03 Oct

महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं

महोबा / चरखारी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील चरखारी सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!