सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP की कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को ड्यूटी में कथित लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारीब ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। निलंबन अवधि में उन्हें पुलिस लाइन क्लोज किया गया है।
लंबित मामलों और पुलिसिंग को लेकर मिली थीं शिकायतें : रिपोर्ट के अनुसार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संचालन और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय स्तर पर समीक्षा और जांच के बाद थाना प्रभारी को कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया। रिपोर्ट में अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी का भी उल्लेख है।
नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू : आनंद मिश्रा के निलंबन के बाद सीतारामडेरा थाना के लिए नए प्रभारी की पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी कार्यालय की ओर से पुलिसिंग में लापरवाही के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की बात कही गई है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में 1 अक्टूबर की देर रात एक युवक पर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी कटनी के प्रसिद्ध मार्बल को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग दिलाने की दिशा में जिला व्यापार एवं उद्योग…
पूरी खबर पढ़ें →
వందే భారత్, 11 అక్టోబర్ : YSR సీపీ నాయకులు దేవీపట్నం మాజీ ఎంపీటీసీ జగదీష్ దొర పై కొందరు దేవీపట్నం మండల YSRCP…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नियमों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*गिरनारी धाम में 21 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में आस्था का सैलाब* जयपुर।जमवारामगढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर, 10 अक्टूबर 2026।** हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को ईदगाह कॉलोनी, 13 नंबर पार्क…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रबी सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।