जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा
डीडवाना- कुचामन, जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी ( ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 52% से भी अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 17172 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 9000 से भी अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
जिला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इरफान अली खत्री द्वारा दो दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सभी एएनएम और आशाओं को जिले में आगामी दो दिनों में टीकाकरण का 10 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिले में 500 से भी अधिक किशोरियों को HPV वैक्सीनेशन किया गया। आशा है कि जल्द से जल्द इसी प्रकार जिले में समस्त 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर 15 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी किशोरियों का HPV वैक्सीनेशन कर अपना लक्ष्य पूर्ण करेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की दी जानकारी प्रबोधन प्रशिक्षण शिविर में योग्यता-अयोग्यता, शौचालय घोषणा पत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
धार जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, उल्लंघन पर लगेगा अर्थदंड कंबाइन हार्वेस्टर के साथ एसएमएस…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…
पूरी खबर पढ़ें →
दिल्ली मे जंतर मंतर प्रोटेस्ट मे कवरेज कर रही उल्टा चश्मा चैनल की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा को आज…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: फूलपुर की ऐतिहासिक रामलीला में गूंजा रावण जन्म का प्रसंग, कुंभकरण के वरदान पर दर्शकों ने ली…
पूरी खबर पढ़ें →
धार।अग्रसेन जयंती महोत्सव के 7 वे दिन शनिवार की शाम वाद विवाद , तात्कालिक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।