Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) खरीफ गिरदावरी कार्य में जिला डीडवाना-कुचामन प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर

03 Oct 2026, 11:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) खरीफ गिरदावरी कार्य में जिला डीडवाना-कुचामन प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन जिले में राज्य सरकार एवं राजस्व मंडल राजस्थान अजेमर के निर्देशानुसार इस बार जिले में 100% डिजीटल क्रॉप सर्वे ( मौके पर जाकर जिओ टेग फोटो युक्त) गिरदावरी करने का प्रावधान रखा गया है। ताकि वास्तविक फसल का आकंलन हो सके एवं डिजिटल फोटो युक्त गिरदावरी से राज्य सरकार की विभिन्न योजना के लिए स्टिक डेटा कलेक्ट किया जा सके। इसी क्रम में जिले के पटवारियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए 90%डिजीटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी कार्य पूर्ण कर लिया है। उक्त कार्य मे जिला डीडवाना- कुचामन प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर पहुच गया है। जबकि जिला गंगानगर 02 नम्बर पर एवं हमुमानगढ़ जिला 03 नम्बर पर है।

भू-अभिलेख निरीक्षक कपिल देव शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुसार किसान स्वयं गिरदावरी कर गिरदावरी कार्य मे आत्मनिर्भर बने। जिसके अंर्तगत इस बार खरीफ गिरदावरी में किसान स्तर से 16738 (5.55%) खसरों की गिरदावरी किसान स्तर से स्वयं कर किसान प्रगति में जिला प्रदेश में अच्छी स्थति में रहा हैं। किसान गिरदावरी अंतर्गत जिले के किसानों ने समझदारी का परिचय देते हुए एक जागरूक किसान के नाते गिरदावरी स्वयं करना सीखें एवं अपनी फसल की गिरदावरी स्वयं की है। गौरतलब हैं कि किसानों को भी अपनी फसल की गिरदावरी अपने स्तर से करने का मौका मिले, जिसके लिए प्रदेश में राज्य सरकार ने इस बार खरीफ गिरदावरी कार्य एक 01 अगस्त से प्रारम्भ किया था। जिसके लिए जिला स्तर एवं पटवारी स्तर से किसानो को अधिक से अधिक प्रेरित कर उक्त कार्य के लिए किसानों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर से किसानों को गिरदावरी सबन्धी जानकारी के लिए वॉट्सप ग्रुप/वॉट्सप चेनल एवं फेसबुक के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को गिरदावरी के लिए प्रेरित कर एप की जानकारी प्रदान करते हुए किसान स्तर से अधिक से अधिक गिरदावरी कार्य पूर्ण करवाया गया है। राज किसान गिरदावरी मोबाईल एप से किसान स्वयं आसानी से अपनी फसल की गिरदावरी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की गत दो महीने की कड़ी मेहनत एवं जिले के किसान भाइयों की गिरदावरी कार्य के प्रति जागरूकता के कारण ही उक्तानुसार गिरदावरी कार्य मे प्रदेश स्तर पर जिला डीडवाना- कुचामन सर्वोच्च स्थान पर रहने में सफल रहा है।

जिला कलक्टर अवधेश मीना ने अपील की है कि जो गिरदावरी बकाया है, उनमें किसान अधिक से अधिक गिरदावरी स्वयं करें। ताकि राज्य सरकार की मंशानुसार किसान उक्त कार्य मे आत्मनिर्भर बन सके।

भू अभिलेख निरीक्षक शर्मा ने बताया कि उक्त गिरदावरी कार्य को भू अभिलेख निरीक्षक व तहसीलदार स्तर से जांच/एप्रुड भी किया जाएगा ।गिरदावरी एप्रुड के बाद कोई भी किसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपना खाता पोर्टल पर डिजिटल गिरदावरी नकल निःशुक प्राप्त कर सकते है एवं जहाँ भी आवश्यकता हो इस नकल का उपयोग कर सकते हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार डिजिटल नकल हर विभाग में मान्य होती हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित
Didwana-Kuchaman03 Oct

पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित
Didwana-Kuchaman03 Oct

पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
गांंधी जयंती पर पुरानी पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Didwana-Kuchaman03 Oct

गांंधी जयंती पर पुरानी पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

डीडवाना-कुचामन, जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को डीडवाना…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा
Didwana-Kuchaman03 Oct

जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा

जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा डीडवाना- कुचामन, जिले में सर्वाइकल…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू
Didwana-Kuchaman03 Oct

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू डीडवाना…

पूरी खबर पढ़ें →
टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम
Didwana-Kuchaman03 Oct

टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम

टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम डीडवाना-कुचामन जिला स्तरीय नारी शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!