पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। कार्यक्रम का जिला स्तरीय सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में किया गया।
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ख़ुमाराम सारण, जीतेंद्र सिंह जोधा, उप सभापति हरीश मोदी, उपप्रधान ओमप्रकाश लील तथा पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री के संवाद को सुना।
इस अवसर पर जिला स्तर पर पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में पंचायत राज संस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत राज संस्थाओं एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी तथा ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में संवाद को महत्वपूर्ण मंच मिला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को डीडवाना…
पूरी खबर पढ़ें →
जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा डीडवाना- कुचामन, जिले में सर्वाइकल…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में राज्य सरकार एवं राजस्व मंडल राजस्थान अजेमर के निर्देशानुसार इस बार जिले में 100% डिजीटल…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू डीडवाना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।