Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

03 Oct 2026, 11:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। मेहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 118 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा 12 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया गया।

जिलाधिकारी द्वारा 06 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की टीम भेजी गई। शेष प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।

कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में आवश्यकतानुसार राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी के साथ मौके का निरीक्षण करते हुए मामले का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर पी0डी0 विजयन्त सिंह, उप जिलाधिकारी मेंहदावल क्षिप्रा पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील खलीलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए। तहसील खलीलाबाद में कुल 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराते हुए अपर जिलाधिकारी द्वारा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग व सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गई। उन्होंने संबंधित मामलों में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यवाही में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार मौके का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार मामले का निस्तारण कराया जाए, राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में राजस्व अधिकारी के साथ प्रकरण का निरीक्षण करते हुए निस्तारित कराया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, जमीन की पैमाईश, अतिक्रमण, वरासत एवं खतौनी में किसी भी प्रकार के त्रृटियों से सम्बंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सम्बंधित कर्मचारी के साथ मौके की जांच कर एवं उभय पक्षों की बात को सुनते हुए नियमानुसार निस्तारित कराया जाए।

तहसील धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 39 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करवाते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा, तहसीलदार धनघटा प्रतिमा मौर्या, नायब तहसीलदार धनघटा राजेश कुमार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मंत्री गजेंद्र यादव का कल सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरा, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में होंगे शामिल
Sarangarh-Bilaigarh03 Oct

मंत्री गजेंद्र यादव का कल सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरा, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में होंगे शामिल

रायपुर/सारंगढ़ - छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी का भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लालबहादूर शास्त्री जयंती उत्साहात साजरी
Pune03 Oct

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लालबहादूर शास्त्री जयंती उत्साहात साजरी

झारगडवाडी, बारामती, पुणे: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न, माजी पंतप्रधान लालबहादूर शास्त्री यांच्या जयंतीनिमित्त ग्रामपंचायत झारगडवाडी येथे विविध…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों (पौली, सांथा एवं बघौली)…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख
Surajpur03 Oct

सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान,स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में हाल ही में कराए गए आरसीसी सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं
Mahoba03 Oct

महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं

महोबा / चरखारी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील चरखारी सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!