शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में हाल ही में कराए गए आरसीसी सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


#तीन माह भी नहीं बीते, उखड़ने लगी आरसीसी सड़क; नालियां जाम होने से जलनिकासी पर सवाल।
हिन्दी दैनिक सार सागर
तहसील संवाददाता रेशु कश्यप
#शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में हाल ही में कराए गए आरसीसी सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क निर्माण को अभी करीब तीन माह भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन कई स्थानों पर सड़क की हालत खराब दिखाई दे रही है।
#वीडियो में सड़क की मौजूदा स्थिति के साथ-साथ नालियों की हालत भी देखी जा सकती है। आरोप है कि नालियां पूरी तरह भरी हुई हैं, जिससे जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि नाली का पानी पाइप के माध्यम से वापस उसके घर की ओर जा रहा है, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि लाखों रुपये की लागत से कराए गए सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई? क्या निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, सहायक अभियंता सिविल अथवा संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया था?
#जनता के टैक्स से विकास कार्यों पर खर्च होने वाली धनराशि के बावजूद यदि सड़क कुछ ही समय में खराब होने लगे और नालियों की सफाई व जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो, तो जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
#अब देखना यह है कि नगर पालिका परिषद शाहाबाद और संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता तथा नाली की स्थिति की जांच करते हैं या नहीं। यदि निर्माण में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग स्थानीय स्तर पर उठ रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

झारगडवाडी, बारामती, पुणे: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न, माजी पंतप्रधान लालबहादूर शास्त्री यांच्या जयंतीनिमित्त ग्रामपंचायत झारगडवाडी येथे विविध…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों (पौली, सांथा एवं बघौली)…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान,स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा / चरखारी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील चरखारी सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम नोएडा/मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।