Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख

03 Oct 2026, 10:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख - सूरजपुर, छत्तीसगढ़

शिवनंदनपुर के हनुमान मंदिर परिसर में जनभागीदारी से चला सफाई अभियान,स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने की मंशा

सूरजपुर / संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर और खरपतवार हटाकर श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों, स्थानीय महिलाओं और नागरिकों के साथ सफाई में भाग लेकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को अपने आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि सेवा और स्वच्छता के कार्यों में जनभागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। सामूहिक प्रयासों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ उनका बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने शिवनंदनपुर के इस स्थल को पार्क के रूप में विकसित करने की मंशा जताई। इससे स्थानीय नागरिकों को हरियाली के बीच एक व्यवस्थित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा और नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

कार्यक्रम स्थल पर नगर पंचायत द्वारा स्थापित सेवा संकल्प अभियान के फोटो फ्रेम के साथ मंत्री ने तस्वीर खिंचवाई। स्वच्छता और कचरा मुक्त भारत के संदेशों से सुसज्जित यह फ्रेम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल का हिस्सा रहा।
अभियान के अंत में उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने और नगर को स्वच्छ, सुंदर तथा पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाती सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदियां और नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लालबहादूर शास्त्री जयंती उत्साहात साजरी
Pune03 Oct

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लालबहादूर शास्त्री जयंती उत्साहात साजरी

झारगडवाडी, बारामती, पुणे: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न, माजी पंतप्रधान लालबहादूर शास्त्री यांच्या जयंतीनिमित्त ग्रामपंचायत झारगडवाडी येथे विविध…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों (पौली, सांथा एवं बघौली)…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में हाल ही में कराए गए आरसीसी सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं
Mahoba03 Oct

महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं

महोबा / चरखारी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील चरखारी सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Mainpuri03 Oct

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या

मैनपुरी की किशोरी ने नोएडा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम ​नोएडा/मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!