Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ तहसील में डीएम व एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

04 Oct 2026, 12:47 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ तहसील में डीएम व एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में अक्तूबर माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मुरादाबाद आईएएस अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए 13 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। साथ ही अन्य शिकायतों को जल्द ही पारदर्शिता के साथ निस्तारित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

IMG 20261003 123456452 HDR2
कांठ में डीएम अनुनय झा को समस्याएं बताते फरियादी।

इस अवसर पर संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह फरियादियों की समस्याओं का समाधान पारर्शिता के साथ कराएं। किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने राजस्व, बिजली, पूर्ति आदि विभागों से संबंधित अधिक शिकायतें आने पर इन्हें गंभीरता के साथ हल कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, पुलिस, बिजली, पूर्ति, गन्ना, विकास, स्वास्थ्य, चकबंदी, समाज कल्याण आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई। यहां डीएम की मौजूदगी में दर्ज 74 मामलों में से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को जांच कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश संबंधितों को दिए गए।

IMG 20261003 105143536 HDR2
कांठ में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील में लगा स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जिन पर क्षेत्र के लोगों को संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए समस्याओं को दर्ज किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व खंड विकास अधिकारी छजलैट आईएएस शक्ति दुबे, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, साक्षी यादव, एक्सईएन बिजली, एसडीओ बिजली सचिन रस्तौगी, ईओ कांठ रामेश्वर दयाल, जिला गन्ना अधिकारी रामकिशन, थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत, एसएसआई सुभाष धनकड़, चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, एडीओ पंचायत जबर सिंह, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार सहित सभी विभागों के जिला व स्थानीय स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20261003 WA00852
कांठ में डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल से मिलते अधिवक्ता।

वहीं शनिवार को कांठ आए डीएम अनुनय झा और एसएसपी सतपाल अंतिल से मिले तहसील बार एसोसिएशन कांठ अधिवक्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की। बार अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, महासचिव शहजाद रफी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम सिंह, दीपक बिश्नोई, विजयवीर सिंह, संजीव बिश्नोई, प्रमोद शर्मा, शमशाद हुसैन आदि अधिवक्ता रहे।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 55 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
Didwana-Kuchaman03 Oct

टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 55 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

डीडवाना-कुचामन, जिले में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन शुक्रवार को डीडवाना स्थित टाउन हॉल में किया…

पूरी खबर पढ़ें →
आज 162वे गया जिला स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वाधान मे टेंट सिटी गांधी मैदान गया में किया गया l
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ स्वच्छता कार्यक्रम
Didwana-Kuchaman03 Oct

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ स्वच्छता कार्यक्रम

डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत"एक दिन एक घंटा एक साथ" के तहत शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित
Didwana-Kuchaman03 Oct

पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…

error: Content is protected !!