Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांठ में सपा की बैठक, पैदल मार्च निकालेंगे सपाई

04 Oct 2026, 01:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांठ में सपा की बैठक, पैदल मार्च निकालेंगे सपाई - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत के सपा विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के कांठ स्थित कैंप कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर चर्चा की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूत बुनियाद जनता का मताधिकार है। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मामलों में निर्धारित नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया का पालन किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े निर्णयों को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुरादाबाद स्थित सपा जिला कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसमें विधायक कमाल अख्तर के नेतृत्व में कांठ विधानसभा क्षेत्र से सपा नेता और कार्यकर्ता मार्च में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मुरादाबाद पहुंचने का आह्वान किया।पार्टी नेताओं ने कहा कि 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संदेश जनता तक पहुंचाना है।

 

बैठक में सपा छात्र सभा नगर अध्यक्ष सहल दिलशाद, राशिद सैफी, नफीस सैफी, मुनव्वर हुसैन, ओम प्रकाश, मनोज चौधरी, अंजार चौधरी, उम्मेद अली, विमला कश्यप, जैनुल एडवोकेट, सत्यवीर सिंह सैनी, डॉ. मतीन, मोहम्मद ओवैस, नईम अंसारी, डॉ. दानिश, सगीर अहमद, डॉ. नफीस अहमद, शरीक हुसैन, जैनुल आबदीन एडवोकेट, मोहम्मद आरिफ, जुनैद चौधरी, रविंदर चौधरी, अनस, श्योनाथ सिंह, गुड्डू चौधरी, शारिक हुसैन आदि मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू
Didwana-Kuchaman03 Oct

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू डीडवाना…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओ के संचालन की अद्यतन बैठक आयोजित

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकास खण्डों (पौली, सांथा एवं बघौली)…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
Sant Kabir Nagar03 Oct

डीएम की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संतकबीर नगर जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में हाल ही में कराए गए आरसीसी सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं
Mahoba03 Oct

महोबा – सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील चरखारी में आयुक्त और DIG ने सुनी जन समस्याएं

महोबा / चरखारी। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील चरखारी सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!