Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: मांगों के संबंध में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 17 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

04 Oct 2026, 01:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ मांगों के संबंध में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 17 से कार्य बहिष्कार की चेतावनी - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई के लेखपालों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना करते हुए तहसील अध्यक्ष अली हुसैन और मंत्री संजीव सागर के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।

IMG 20261003 1057588782
कांठ में मांगों को लेकर तहसीलदार कार्यालय के पास धरने पर बैठ लेखपाल नारेबाजी करते हुए।

कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी को दिए ज्ञापन में लेखपालों ने चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित करने और स्थायीकरण में हो रहे विलंब को दूर करने की भी मांग की गई। प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की मांग पूरी करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। इसके अलावा आठ वर्षों से लंबित अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने तथा समय से डीपीसी कराने की मांग रखी गई।

 

लेखपालों ने अपने पद को तकनीकी पद घोषित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि वे लंबे समय से ऑनलाइन और तकनीकी कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें उच्च तकनीकी संसाधन के रूप में लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराया जाए। लेखपाल संघ ने 16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए इसमें बढ़ोतरी की मांग की। परिषद के आदेश के विपरीत पटल सहायक और प्रभारी राजस्व निरीक्षक से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा रोस्टर व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। ज्ञापन में कहा गया कि लंबित मांगों पर राजस्व परिषद और शासन स्तर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण लेखपाल संवर्ग आंदोलन की राह पर है। चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर प्रदेश के लेखपाल 17 अक्टूबर 2026 से संपूर्ण कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान लेखपालों ने जमकर नारेबाजी भी की। धरना-प्रदर्शन में सभी लेखपाल उपस्थित रहे।

 

 

Report: Pankaj Kanth, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 55 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
Didwana-Kuchaman03 Oct

टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 55 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

डीडवाना-कुचामन, जिले में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन शुक्रवार को डीडवाना स्थित टाउन हॉल में किया…

पूरी खबर पढ़ें →
आज 162वे गया जिला स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग बिहार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वाधान मे टेंट सिटी गांधी मैदान गया में किया गया l
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ स्वच्छता कार्यक्रम
Didwana-Kuchaman03 Oct

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ स्वच्छता कार्यक्रम

डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत"एक दिन एक घंटा एक साथ" के तहत शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित
Didwana-Kuchaman03 Oct

पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजित

डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!