कांठ के समदगढ़-सिकंदराबाद में एक सप्ताह में तीसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ थाना क्षेत्र के गांव समदगढ़-सिकंदराबाद में शनिवार रात पिंजरे में तीसरा तेंदुआ फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने लोगों को मौके से हटाया। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे समेत कब्जे में लेकर डियर पार्क, मुरादाबाद ले गई।
25 सितंबर को गांव समदगढ़-सिकंदराबाद में किसान के खेत स्थित नलकूप की कोठरी पर एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए थे। इसके बाद वन विभाग ने उन्हें पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए थे। 28 सितंबर को पहला और एक अक्टूबर को दूसरा तेंदुआ पिंजरे में फंस गया था। दोनों को वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई थी। तीसरे तेंदुए को पकड़ने के लिए भी विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया था। शनिवार रात इसमें तेंदुआ फंस गया।
इसकी जानकारी मिलने पर डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने तेंदुए को पिंजरे समेत सुरक्षित कब्जे में ले लिया और डियर पार्क भेज दिया। एक सप्ताह के भीतर तीन तेंदुए पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि क्षेत्र में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी से लोगों में अभी भी दहशत बनी हुई है। वन विभाग के अनुसार कांठ तहसील क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियों वाले कई स्थानों पर पिंजरे लगाए हुए हैं और निगरानी की जा रही है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ नगर डीएसएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को संकुल बालक वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में अक्तूबर माह के पहले शनिवार को तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम मुरादाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन शुक्रवार को डीडवाना स्थित टाउन हॉल में किया…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 03.10.2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में टेंट…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत"एक दिन एक घंटा एक साथ" के तहत शुक्रवार…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायत राज जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।