Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

धनबाद के बरवा अड्डा में देर रात को आग का तांडव,मची अफरा-तफरी, दुकानदार हुए कंगाल

04 Oct 2026, 09:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनबाद के बरवा अड्डा में देर रात को आग का तांडव,मची अफरा-तफरी, दुकानदार हुए कंगाल - धनबाद, झारखंड

धनबाद: शनिवार की देर रात को धनबाद के बरवा अड्डा में आग ने तांडव मचाया. लगभग दर्जन भर दुकान आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गई हैं. मंदाकिनी उच्च विद्यालय के नजदीक स्थित सब्जी मंडी में शनिवार की देर रात आग लग गई.

दुकानदारों की झोपड़िया जलकर राख हो गई. दुकान में रखी संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. बताया जाता है कि शनिवार की रात विक्रेता अपनी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसके बाद मंडी में अचानक आग लग गई.

देखते-देखते ही आग की लपटें तेज होने लगी. फिर सारी झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं.सूचना मिलने के बाद बरवा अड्डा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया.

लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो गया था. दुकानदारों का आरोप है कि इस अग्निकांड में असामाजिक तत्वों का हाथ हो सकता है. उनका यह भी कहना है कि मंडी के समीप खाली मैदान में असामाजिक तत्व शराब और गांजे का सेवन करते हैं. हो सकता है कि इन्हीं लोगों की करतूत रही होगी. पुलिस के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!