13 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार; आटा-इंद्री रोड स्थित एक खंडहर के कमरे में बैठकर नशा बेचने की सूचना पर एचएसएनसीबी ने की कार्रवाई।
नूंह। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने गांव आटा में इंद्री रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 13 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिद पुत्र अली मोहम्मद, निवासी गांव उदाका, थाना रोजका मेव के रूप में हुई है।
यूनिट इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया की उनकी टीम एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में नशा विरोधी गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्कर साहिद आटा-इंद्री रोड पर एक खंडहर कमरे में बैठकर स्मैक बेच रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी, 13 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद:-
आरोपी की तलाशी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कराई गई। तलाशी के दौरान उसके लोअर की जेब से पारदर्शी पन्नी में 13 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। बरामद नशीला पदार्थ इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आता है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, आगामी जांच जारी*:-
इस संबंध में थाना रोजका मेव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस अथवा एचएसएनसीबी को 9050891508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







