प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,शव को खाई में फेंका
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
October 4, 2026
देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
बीते शनिवार पुलिस प्रेमनगर क्षेत्र के मंडुवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास के जंगलों मे एक व्यक्ति का शव खाई में मिला। जिसकी शिनाख्त मदन मुखिया पुत्र बालेश्वर मुखिया निवासी ग्राम बोन गांव जिला सहरसा बिहार 38 वर्ष हाल पता मांडूवाला झाझरा देहरादून के रूप में हुई। मृतक पर धारदार हथियार से वार किए गए थे।
मृतक के मकान मालिक सुरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कर हत्यारोपियों की धरपकड़ शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्यारोपी मृतक की पत्नी मीना व उसके प्रेमी लल्लन शर्मा निवासी बिहार हाल निवासी मांडूवाला, लोअर प्रेमनगर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हत्यारोपी लल्लन ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है, जहां उसका 2-3 वर्षों से पडोसी मदन मुखिया की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक रोज काम के दौरान मदन मुखिया ने उसके फोन में अपनी पत्नी तथा लल्लन की आपत्तिजनक फोटो/वीडियो देख ली। जिस पर गुस्से में आकर मदन ने उसे व अपनी पत्नी को जान से मार देने तथा उनके अवैध रिश्ते का खुलासा करने की धमकी दी। जिससे डरकर उसने मीना के साथ मिलकर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक घटना वाले रोज मदन की पत्नी ने मदन को जंगल में ले जाकर खूब शराब पिलाई और जब वह बेसुध हो गया तब दोनों ने मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 4, 2026 हरिद्वार। अर्धकुंभ मेले के लिए किए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में, नियंत्रक…
पूरी खबर पढ़ें →
13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार; आटा-इंद्री रोड स्थित एक खंडहर के कमरे में बैठकर नशा बेचने…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 हरिद्वार। नकली खाद्य पदार्थो की धरपकड़…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 4, 2026 हरिद्वार। देर रात थाना खानपुर क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेडे की रिपोर्ट बल्लारपुर शहर के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।