Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

13 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

04 Oct 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
13 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। - नूँह, हरियाणा

13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार; आटा-इंद्री रोड स्थित एक खंडहर के कमरे में बैठकर नशा बेचने की सूचना पर एचएसएनसीबी ने की कार्रवाई।

नूंह। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने गांव आटा में इंद्री रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 13 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिद पुत्र अली मोहम्मद, निवासी गांव उदाका, थाना रोजका मेव के रूप में हुई है।
यूनिट इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया की उनकी टीम एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में नशा विरोधी गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्कर साहिद आटा-इंद्री रोड पर एक खंडहर कमरे में बैठकर स्मैक बेच रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी, 13 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद:-
आरोपी की तलाशी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कराई गई। तलाशी के दौरान उसके लोअर की जेब से पारदर्शी पन्नी में 13 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। बरामद नशीला पदार्थ इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आता है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, आगामी जांच जारी*:-
इस संबंध में थाना रोजका मेव में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस अथवा एचएसएनसीबी को 9050891508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दमोह-अभाना भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त: आरोपी बस का परमिट 30 दिनों के लिए निलंबित
Sagar11 Oct

दमोह-अभाना भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन सख्त: आरोपी बस का परमिट 30 दिनों के लिए निलंबित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिला अंतर्गत नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना…

पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी MBBS की डिग्री से 17 साल तक नौकरी, पूर्व BMO पर FIR, जांच में हुआ खुलासा
Sagar11 Oct

फर्जी MBBS की डिग्री से 17 साल तक नौकरी, पूर्व BMO पर FIR, जांच में हुआ खुलासा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बालाघाट जिले में कथित फर्जी एमबीबीएस डिग्री के…

पूरी खबर पढ़ें →
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 52 नग सागौन की लकड़ी जब्त,वन विभाग ने सुहेला गांव में सर्च वारंट के आधार पर की कार्रवाई
Sagar11 Oct

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में 52 नग सागौन की लकड़ी जब्त,वन विभाग ने सुहेला गांव में सर्च वारंट के आधार पर की कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व अंतर्गत गेम परिक्षेत्र झापन…

पूरी खबर पढ़ें →
हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार ₹3,000 का इनामी आरोपी शुभम जैन गिरफ्तार
Sagar11 Oct

हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार ₹3,000 का इनामी आरोपी शुभम जैन गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
Rewari11 Oct

अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!