Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

पकड़ी गई नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री,पामोलीन ऑयल व स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद

04 Oct 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पकड़ी गई नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री,पामोलीन ऑयल व स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
October 4, 2026

हरिद्वार। नकली खाद्य पदार्थो की धरपकड़ के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत एफडीए की टीम ने रुड़की में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से टीम ने 02 टीनों में 20 किलो पामोलीन ऑयल तथा 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया है।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर रविवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार ने रुड़की पुलिस के साथ मिलकर नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। जहाँ एफडीए की टीम को बड़े पैमाने पर नकली पनीर मिला। मौके से टीम को 02 टीनों में 20 किलो पामोलीन ऑयल तथा 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर मिला। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह पामोलीन ऑयल तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर बनाता है, जिसे वह बाजार में 240 रुपये किलो के भाव से बेचता है। मौके से मिले करीब 2 क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर तथा 20 किलो पामोलीन ऑयल को टीम ने नष्ट करा दिया तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज करके जब्त कर लिया।

इस दौरान टीम में एडीपीओ सत्यपाल सिंह, कोस्टेबल सुधीर कुमार, योगेन्द्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी तथा महिला कोस्टेबल रोमा एवं निर्मला शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,शव को खाई में फेंका
Dehradun04 Oct

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,शव को खाई में फेंका

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक…

पूरी खबर पढ़ें →
रोकने पर पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने और फिर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Haridwar04 Oct

रोकने पर पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने और फिर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 4, 2026 हरिद्वार। देर रात थाना खानपुर क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रतिबंधित एनालॉग पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 2 क्विंटल पनीर नष्ट, पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद, इकाई अग्रिम आदेश तक बंद।
Haridwar04 Oct

प्रतिबंधित एनालॉग पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 2 क्विंटल पनीर नष्ट, पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद, इकाई अग्रिम आदेश तक बंद।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 4 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार देर रात रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।
Haridwar02 Oct

ग्राम सोहलपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जनता को नए आपराधिक कानूनों को लेकर किया गया जागरूक।

फुरकान अंसारी। हरिद्वार। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज कोतवाली कलियर पुलिस टीम द्वारा ग्राम सोहलपुर में एक विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!