प्रतिबंधित एनालॉग पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 2 क्विंटल पनीर नष्ट, पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद, इकाई अग्रिम आदेश तक बंद।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 4 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार देर रात रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित एक पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के निर्माण का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 2 क्विंटल सेमी-प्रोसेस्ड पनीर, पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में सहायक आयुक्त हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस बल एसपी देहात अभय प्रताप सिंह के सहयोग से उपलब्ध कराया गया।
विभाग के अनुसार, पनीर निर्माता आजाद पुत्र ईसाक को प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का निर्माण, संग्रहण और बिक्री करते पाया गया। मौके से दो टीनों में करीब 20 किलो पामोलीन ऑयल और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में निर्माता ने पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर तैयार कर बाजार में करीब 240 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने की बात स्वीकार की।
कार्रवाई के दौरान करीब 2 क्विंटल सेमी-प्रोसेस्ड पनीर और 20 किलो पामोलीन ऑयल को मौके पर नष्ट कराया गया, जबकि स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज कर जब्त कर लिया गया। प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ के निर्माण के चलते पनीर निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है।
विभाग ने पनीर, पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन विधिक नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे हैं। पनीर निर्माता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में एडीपीओ सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार, योगेंद्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी तथा महिला कांस्टेबल रोमा और निर्मला शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 4, 2026 हरिद्वार। अर्धकुंभ मेले के लिए किए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में, नियंत्रक…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार; आटा-इंद्री रोड स्थित एक खंडहर के कमरे में बैठकर नशा बेचने…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 हरिद्वार। नकली खाद्य पदार्थो की धरपकड़…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 4, 2026 हरिद्वार। देर रात थाना खानपुर क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।