रोकने पर पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने और फिर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande bharat
October 4, 2026
हरिद्वार। देर रात थाना खानपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर टैंपो चढ़ाने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पांव में गोली लगी। जिसके बाद उसे रुड़की अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार रात चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर पुलिस टीम के शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन टेंपो चालक ने टेंपो को पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की और खानपुर की तरफ भाग निकला। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया।
पुलिस को पीछे लगते देख आरोपी टेंपो को सड़क पर छोड़ गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पांव में गोली लगी जिसके बाद उसे पकड़कर उपचार हेतु रुड़की के जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर कोतवाली रुड़की बताया। आरोपी किन गतिविधियों में लिप्त था, उसके पास पिस्टल कहा से आई, पुलिस इन सब सवालों के जवाब तलाश रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 4, 2026 हरिद्वार। अर्धकुंभ मेले के लिए किए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में, नियंत्रक…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में एक…
पूरी खबर पढ़ें →
13 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार; आटा-इंद्री रोड स्थित एक खंडहर के कमरे में बैठकर नशा बेचने…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat October 4, 2026 हरिद्वार। नकली खाद्य पदार्थो की धरपकड़…
पूरी खबर पढ़ें →
बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेडे की रिपोर्ट बल्लारपुर शहर के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।