सागर में थोक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सागर डॉ. देवेश पटेरिया एवं सिटी मजिस्ट्रेट सागर, शैलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में सागर स्थित थोक औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
उक्त निरीक्षण कार्यवाही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सागर डॉ. देवेश पटेरिया एवं औषधि निरीक्षक सोनम जैन एवं औषधि निरीक्षक मनीष सुमन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
निरीक्षण के क्रम में बच्चन मेडिकल स्टोर, सागर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में उपलब्ध औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों एवं दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।
प्रतिष्ठान संचालक को एबॉर्शन किट, ट्रेमाडोल की टैबलेट, अन्य एनआरएक्स श्रेणी की औषधियों तथा एटिजोलम के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख/रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आजाद मेडिकल स्टोर, सागर का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ औषधियों, विशेष रूप से एंटीबायोटिक औषधियों के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख/रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु प्रतिष्ठान संचालक को निर्देशित किया गया। साथ ही बिना लाइसेंसधारी व्यक्ति/डॉक्टर्स को दवाओं का विक्रय न करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित औषधियों के क्रय-विक्रय एवं अभिलेखों की उपलब्धता की जांच की गई। संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्राप्त अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

धार (डिस्टिक हेड सुरेन्द्र दुबे) मध्य प्रदेश के सीधी जिले के नगर पंचायत चुरहट मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। ज्वेलरी व्यापारी से लूट के गंभीर मामले में आगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटकांड की…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड जुन्नारदेव ग्राम चिकटबार्री निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *राज्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर, 04 अक्टूबर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।