Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mungeli

मां विद्या भारती शिक्षण समिति द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए, ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

04 Oct 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मां विद्या भारती शिक्षण समिति द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए, ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । - मुंगेली, छत्तीसगढ़

मोबाइल के माध्यम से छः केंद्रों में आयोजित हुई ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026

दोनों स्तरों में 307 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

पथरिया। माँ विद्या भारती शिक्षण सेवा समिति, पथरिया द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सकेत,पड़ियाइन,पत्थरगढ़ी, अमोरा,पुटपुरा व पंडरभट्ठा केंद्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता को दो स्तरों में आयोजित किया गया। प्रथम स्तर में कक्षा 3 से 8 तथा द्वितीय स्तर में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 307 प्रतिभागियों ने मोबाइल की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा दी। जिसमे प्रथम स्तर में प्रथम कृष राजपूत, द्वितीय उर्वी गुप्ता,तृतीय अभिजीत ध्रुव चतुर्थ भूपेंद्र यादव व पंचम सत्यकला पाटले ने व द्वितीय स्तर में प्रथम रितेश सिंह, द्वितीय धनंजय निषाद तृतीय भुनेश्वरी पाल चतुर्थ साधना जायसवाल व पंचम स्थान करण कुमार जायसवाल ने प्राप्त कर अपने माता-पिता व गुरुजनों का मान बढ़ाया
परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा समूह में जोड़ा गया तथा कक्षा के अनुरूप ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा आवश्यक तकनीकी सहयोग, बैठक व्यवस्था एवं अनुशासन सुनिश्चित किया गया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में प्रतिभागी विद्यालयों के केंद्राध्यक्ष प्राचार्यों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजक समिति ने सभी पालकों, विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, आत्मविश्वास एवं नियमित अध्ययन की रुचि विकसित करना है।

समिति द्वारा आगे भी “आओ और सीखें” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह के चौथे रविवार को ऑनलाइन टेस्ट आयोजित करने की जानकारी दी गई है, जिसमें विद्यार्थी घर बैठे मोबाइल के माध्यम से सहभागिता कर सकेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur17 Oct

राज्य शिक्षा मंडल से संबद्ध स्कूलों में दीपावली त्योहार की छुट्टियां 06 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक रहेंगी

।।शारदीय नवरात्रि दुर्गा महाषटमी, महा नवमीं एवं विजयादशमी दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ========///======///====== प्राप्त जानकारी के अनुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर मन जागृति अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं सहयोगी संस्था सम्मान समारोह आयोजित
Surajpur17 Oct

छत्तीसगढ़ जिला सूरजपुर मन जागृति अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं सहयोगी संस्था सम्मान समारोह आयोजित

सुरजपुर अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मन जागृति अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती रेना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj17 Oct

यूपी में परिषदीय शिक्षकों का प्रमोशन 7 नवंबर तक, प्रमोशन में टीईटी को किया गया है अनिवार्य

लखनऊ यूपी में परिषदीय शिक्षकों का प्रमोशन 7 नवंबर तक, प्रमोशन में टीईटी को अनिवार्य किया गया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित इमामुद्दीन अंसारी को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राम नगीना भारती ने अपने कार्यालय में अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित
error: Content is protected !!