Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे

17 Oct 2026, 11:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20261017 1135421823

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते हुए रावण के पुतले का दहन किया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने श्री राम, लक्ष्मण, सीता, रावण, विभीषण, महाबली हनुमान, अंगद आदि के किरदार बड़े ही सही तरीके से निभाए। यहां श्री राम रावण युद्ध का सफल मंचन भी हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट सत्यवीर सिंह द्वारा रावण के पुतले का दहन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने सभी बच्चों को विजय दशमी त्योहार के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्या सरिता रानी ने कहा कि विजय दशमी बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्योहार है। यहां बच्चों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। प्रबंधन समिति के सदस्य अमित तोमर, एनसीसी अधिकारी कैलाशचंद्र सहित स्टाफ का सहयोग रहा।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
फरिहा चौक ज्वेलर्स चोरी कांड: चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में दो सोनार गिरफ्तार, चार चांदी की पायल बरामद
Azamgarh17 Oct

फरिहा चौक ज्वेलर्स चोरी कांड: चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में दो सोनार गिरफ्तार, चार चांदी की पायल बरामद

आजमगढ़ फरिहा चौक ज्वेलर्स चोरी कांड: चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में दो सोनार गिरफ्तार, चार चांदी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!