कांठ: स्पेशल पिंक समाधान दिवस 18 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

कांठ तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित किए गए स्पेशल पिंक समाधान दिवस मिशन शक्ति में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय, उपजिलाधिकारी कांठ मयंक कुंडू, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पूर्ति और बिजली विभाग से संबंधित अधिक शिकायतें रहीं। दर्ज किए गए 60 मामलों में से मौके पर 18 का निस्तारण कराया गया। विभागों के स्टॉलों पर भी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने समस्याओं को सुना।

स्पेशल पिंक समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह दर्ज शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरतें। जो भी, जिस भी विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज की गई है, उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कर रिपोर्ट दी जाए। इस दौरान राजस्व, बिजली, पुलिस, समाज कल्याण, विकास, पूर्ति आदि विभागों से संबंधित 60 मामले दर्ज किए गए। जिसमें से 18 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराकर शेष 52 समस्याओं को जांच कर जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

इसी के साथ अपर जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल और एमबीडी इंटर कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार साक्षी यादव, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, गन्ना समिति सचिव खेत सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, सीडीपीओ अनीता देवी, राजस्व निरीक्षक केदार सिंह, महेंद्र पाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






