Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या, पुलिस ने किया कांड का खुलासा।।

04 Oct 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या, पुलिस ने किया कांड का खुलासा।। - रांची, झारखंड

धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या, पुलिस ने किया कांड का खुलासा।।

*रिपोर्टर/राशीद अंसारी*

बुढ़मू के चायों गांव में हुई वारदात का उद्भेदन, अभिराम नायक गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त दाबी और खून लगा गमछा बरामद
रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के चायों गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अभिराम नायक (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुढ़मू थाना क्षेत्र के ग्राम चायों के साठीतारी टोला में एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही बुढ़मू थाना में कांड संख्या 62/26, दिनांक 29.09.2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक खलारी श्री राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूत्रों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद प्राथमिकी अभियुक्त अभिराम नायक, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता-स्वर्गीय चंदन नायक, निवासी चायों, थाना बुढ़मू, जिला रांची को गिरफ्तार कर लिया गया।

"हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद"

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर करीब 2.5 फीट लंबा धारदार लोहे का दाबी बरामद किया है। हथियार पर सूखा खून और मिट्टी लगा हुआ पाया गया है। इसके अलावा खून लगा सफेद-क्रीम रंग का गमछा भी बरामद किया गया है। गमछे के एक छोर पर लाल एवं पीले छींटदार निशान तथा दूसरे छोर पर हरे एवं पीले छींटदार निशान पाए गए हैं। बरामद गमछे को साक्ष्य के रूप में पीले लिफाफे में सुरक्षित किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की कड़ियों को जोड़ा गया, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

"छापामारी टीम में शामिल रहे अधिकारी"

हत्याकांड के उद्भेदन एवं आरोपी की गिरफ्तारी में गठित टीम में पुलिस उपाधीक्षक खलारी श्री राम नारायण चौधरी, पुलिस निरीक्षक श्री जय प्रकाश राणा, मांडर अंचल रांची, पुअनि नवीन कुमार, थाना प्रभारी बुढ़मू, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि रवि रंजन कुमार तथा बुढ़मू थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से बुढ़मू क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात के अनुसंधान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!