Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

04 Oct 2026, 07:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

गढ़वा। जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने रविवार देर रात गढ़वा मंडल कारा में औचक छापेमारी की।IMG 20261004 WA0020उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। औचक छापेमारी के दौरान मंडल कारा के विभिन्न वार्डों, बैरकों एवं अन्य संबंधित स्थानों की गहन जांच की गई।IMG 20261004 WA0019

अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं तथा संभावित प्रतिबंधित सामग्रियों की उपलब्धता को लेकर बारीकी से निरीक्षण किया। सघन तलाशी के दौरान जेल परिसर से किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई।

अधिकारियों ने जेल परिसर की स्थिति को सामान्य एवं संतोषजनक पाया। प्रशासन के अनुसार, विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंडल कारा में बंदियों एवं सभी वार्डों की समय-समय पर विधिवत तलाशी सुनिश्चित करने का निर्देश पूर्व में ही दिया गया है।

इसी क्रम में 3 अक्टूबर की रात विशेष सघन तलाशी अभियान के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। अभियान के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं की जांच की।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल की सुरक्षा, अनुशासन एवं विधि-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में भी मंडल कारा में औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान जारी रहेगा।

प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य जेल परिसर को सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रतिबंधित सामग्रियों से मुक्त रखना है, ताकि जेल प्रशासन सुचारू रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके। छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, बीडीओ गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी मेराल यशवंत नायक, अंचल अधिकारी गढ़वा ओम प्रियदर्शी गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा राजेश कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्रीकांत बारहड़े, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन ने विकासखंड बघौली का भ्रमण कर नीति आयोग द्वारा निर्धारित पचास पैरामीटर्स पर कार्यों की समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि/ विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह ने विकास खण्ड सांथा का भ्रमण कर निर्धारित पैरामीटर्स पर योजनाओं किया समीक्षा

संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Sant Kabir Nagar05 Oct

रिपोर्टर-अनिरुद्ध /विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द द्वारा विकास खंड पौली का भ्रमण कर योजनाओं कर लिया गया जायजा ग्राम चकिया में जन चौपाल संवाद एवं समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l
Gaya05 Oct

पितृपक्ष मेला 2026में अबतक कुलर37,50, 200श्रद्धालुओं/पिंडदानियों/तीर्थयात्रियों का गयाजी में हुआ आगमन l

पितृपक्ष मेला 2026 *DT:-05. 10.2026* ________________ 01. आज आए श्रद्धालुओं/ पिंडदानियों/ तीर्थयात्रियों की कुल संख्या जिसमे प्रेतशिला, रामशिला,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!