Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

मंडलायुक्त की संवेदनशील पहल से दो मरीजों को मिली तत्काल चिकित्सीय सुविधा

05 Oct 2026, 10:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मंडलायुक्त की संवेदनशील पहल से दो मरीजों को मिली तत्काल चिकित्सीय सुविधा - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

निरीक्षण के दौरान मरीजों की समस्याओं का लिया संज्ञान, अधिकारियों को निर्देशित कर कराया तत्काल समाधान

हाथरस।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ओ.पी. आर्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान मरीजों द्वारा बताई गई समस्याओं को मंडलायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एक महिला ने अपने बच्चे तरुण के लिए अस्पताल में खांसी का सीरप उपलब्ध न होने की समस्या मंडलायुक्त के समक्ष रखी। मंडलायुक्त ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को बच्चे के लिए आवश्यक सीरप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद चिकित्सालय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इसी दौरान एक मरीज ने लगभग 1.6 वर्ष की बच्ची गीतांशी, निवासी हाथरस गेट को रक्त चढ़ाने में आ रही समस्या से मंडलायुक्त को अवगत कराया। मंडलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची के लिए फ्रेश ब्लड की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त के निर्देशों के क्रम में चिकित्सालय प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए बच्ची को रक्त चढ़ाया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब बच्ची की स्थिति ठीक है। तत्काल चिकित्सीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए बच्ची को रक्त चढ़ाया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब बच्ची की स्थिति ठीक है। तत्काल चिकित्सीय सहायता मिलने पर मरीजों एवं उनके परिजनों ने मंडलायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!