91 ग्राम पंचायत, 65 सचिव कार्यरत । छिंदवाड़ा जिले की जनपद पंचायत परासिया में 91 ग्राम पंचायत में 65 सचिव कार्यरत हैं। लंबे समय से ग्राम पंचायत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


91 ग्राम पंचायत, 65 सचिव कार्यरत
वंदे भारत लाइव टीवी जिला प्रमुख मिथुन नागवंशी की विशेष रिपोर्ट
परासिया। जिले की जनपद पंचायत परासिया में 91 ग्राम पंचायत में 65 सचिव कार्यरत हैं।
लंबे समय से ग्राम पंचायत में सचिवों के पद रिक्त होने के बावजूद भी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। ऐसी स्थिति में जनपद पंचायत परासिया के अधिकारियों के द्वारा 10 से अधिक अधिकारियों को 2 से 3 पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिससे पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जनपद पंचायत परासिया में विगत चार वर्षों में पांच सचिव सेवानिवृत्त हो गए और अनेक सचिवों का असमय निधन हो गया। 2 से 3 पंचायत ऐसी हैं जहां सचिव का पद खाली है।
आने वाले माह में कुछ और सचिव रिटायरमेंट हो जाएंगे। अब जनपद पंचायत परासिया में सचिवों की कमी होने लगी है।
2 से 3 पंचायत का अतिरिक्त प्रभार होने के बाद सचिवों को माह में दो से तीन बार जनपद की मासिक बैठक और सेक्टर स्तर की बैठक में व्यस्त रहना पड़ता है और ग्राम पंचायत में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सचिवों की नई भर्ती को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अभी अनभिज्ञ हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायत स्तर पर होता है और इन निकायों में पंचायत कर्मियों की कमी सरकार की असफलताओं को उजागर होती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News Just Now- ਨਰਸਰੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਦੀ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਮਸੂਮ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਘਨੌਣੀ ਹਰਕਤ।…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…
पूरी खबर पढ़ें →
।ग्राम सेवक हंसराज की सूचना पर मौके पर पहुंचे मोनू, दोनों जीवों को सुरक्षित बाहर निकाला पादू खुर्द।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।