‘सरकार आपके द्वार‘ के तहत आयोजित शिविर में 210 शिकायतों का मौके पर निराकरण, सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सेवा सेतु शिविर अंतर्गत नगरपालिका खुरई में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार‘ शिविर में 265 आवेदन पोर्टल पर दर्ज हुये। जिसमें 210 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया हुआ।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 46 प्रमाण पत्र जारी किये गये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सेवा ज्योति कलश यात्रा को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किए।
यहां के महाकाली शेड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जहाँ बड़े अस्पताल दूर होते हैं, वहाँ आंगनबाड़ी केंद्र संजीवनी का काम करते हैं। ये केंद्र गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर टीकाकरण और जरूरी पोषण प्रदान कर मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा दीदी एक स्वस्थ, सशक्त और कुपोषण मुक्त भारत के निर्माण की सच्ची सिपाही हैं। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के आने के बाद ही महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में सभी प्रयास हुए हैं।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है ताकि भविष्य में देश के फैसलों में महिलाओं की राय भी शामिल हो। उसके पहले मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पंचायतों व नगरीय निकायों में 5 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया हुआ है जिसके सकारात्मक परिणाम हम देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना, शिक्षण जैसी सेवाओं में महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ा कर सशक्त किया गया है। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य और उच्च शिक्षा को सुनिश्चित किया गया है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण सहायता हेतु सीधे बैंक खाते में वित्तीय, लखपति दीदी योजना के तहत स्व सहायता समूहों से जुड़ी 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को सालाना ₹1 लाख से अधिक की स्थायी आय से जोड़कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठीक प्रयास हुए हैं। लाड़ली बहिना और लाडली लक्ष्मी योजनाओं ने भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है।नमो ड्रोन दीदी योजना की पहल से पहल ग्रामीण महिलाओं को कृषि क्षेत्र में आधुनिक ड्रोन उड़ाने और तकनीकी सेवाएं देने का प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाओं के लिए सवैतनिक मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया है। पीएम आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के मकानों को परिवार की महिला के नाम किए जाने, जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल, फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट से महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में न्यायिक कार्यवाही, तीन तलाक विरोधी कानून जैसे अनेक काम हैं जो भाजपा की सरकार ने महिलाओं के हित में किए हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मात्र 1500 रु महीना मानदेय मिलता था जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ा कर 13000 माह करके साथ में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया को आनलाइन और पारदर्शी बना कर सिफारिश और भ्रष्टाचार की संभावना समाप्त कर दी है।
आटो रिक्शा चालकों को गार्बेज बैग भेंट किए, 11 हजार के पुरस्कार की घोषणा कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्वच्छ खुरई अभियान के तहत नगर के आटो रिक्शा चालकों को नपा खुरई की ओर से गार्बेज बैग प्रदान किए। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि जो भी आटो रिक्शा चालक अधिक से अधिक गार्बेज बैग उपयोग करेगा उसे 11 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
नपा कार्यालय में इस कार्य के प्रबंधन के लिए अलग डेस्क बनाई गई है। उन्होंने सेवा सेतु शिविर के तहत लगाए गए विभागीय स्टालों तथा स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया।
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत 200 प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी की बहिनों को वितरित किए। पीएम स्वनिधि योजना के 43 हितग्राहियों को 15-15 हजार की राशि वितरित की गई।
संसद योजना के तहत 3 परिवारों को 2 लाख की राशि प्रदान की गई। सभी विभागों के हितग्राहियों का पंजीयन करने के लिए प्रांगण में स्टाल लगाए गए थे।
साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसका लाभ हितग्राहियों ने लिया। उन्होंने बताया कि मालथौन की नल जल योजना का शुभारंभ नवरात्रि में तथा उसके बाद जल्दी ही खुरई में भी होगा।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पार्षद बलराम यादव, खुरई एसडीएम सतीश वर्मा, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती रश्मि सोनी तथा लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित कालेज छात्रा महक चढ़ार ने भी संबोधित किया। संचालन पार्षद नीतिराज पटेल ने किया।
कार्यक्रम में में नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, नपा उपाध्यक्ष व नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार,एसडीएम सतीश वर्मा, तहसीलदार श्री सतनामी, टी आई योगेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह, राजपाल सिंह, एडीपीओ वर्षा रघुवंशी, पार्षद मनोज दुबे, अजीत सिंह अजमानी, सपना विश्वकर्मा, देशराज सिंह यादव, इंद्र कुमार राय, प्रवीण जैन गढ़ौला, राजेंद्र यादव कल्लू, सोनू चंदेल, भाजपा जिला मंत्री हरीशंकर कुशवाहा, रामशास्त्री शुक्ला सहित सभी पार्षद, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, योजनाओं के लाभार्थी व नारीशक्ति उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






