Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

05 Oct 2026, 10:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य - मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु अभियान एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत बिलहरा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 पीपरिया तथा ग्राम चारटोरिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास सौगातें दीं।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना है। सेवा सेतु अभियान सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करने का माध्यम है।

अब लोगों को अपनी समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सरकार और प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की मूल भावना यही है कि शासन की योजनाओं, सुविधाओं और विकास कार्यों का लाभ गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचे।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के बीच पहुंचें, उनकी समस्याएं सुनें और समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई करें। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बिलहरा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 पिपरिया एवं ग्राम चारटोरिया में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र को आवश्यक सुविधाएं मिलेगी।

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री राजपूत द्वारा सी.सी.रोड, मंगल भवन, नाली निर्माण, चबूतरा निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकापर्ण किया।

मंत्री राजपूत ने कहा कि विकास का अर्थ केवल बड़े भवन, सड़क या अन्य निर्माण कार्य नहीं हैं। जब किसी गरीब परिवार को आवास मिलता है, किसान को शासन की योजना का लाभ मिलता है, बुजुर्ग को समय पर पेंशन मिलती है, पात्र परिवार को राशन मिलता है और गांव में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर होती हैं, तब वास्तविक विकास दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सेतु अभियान के अंतर्गत मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बात करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने एवं सभी लोगों से अपने-अपने काम कराने का आव्हान किया।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी प्रदेश के विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

सेवा सेतु अभियान इसी सोच को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के बीच जाना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सुरखी विधानसभा की जनता ने हमेशा विश्वास और सहयोग दिया है, इसलिए क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा उनके लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ संकल्प भी है, मंत्री राजपूत ने कहा कि सेवा सेतु अभियान वास्तव में सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। जब सरकार जनता के बीच पहुंचती है, उनकी समस्याएं सुनती है और विकास कार्यों की सौगात देती है, तो शासन के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, पात्रता के अनुसार उनका लाभ लें तथा अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं। सरकार का संकल्प है कि जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास और जनकल्याण की योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जाए।

इस अवसर पर संतोष पटेल, रमेश चढ़ार, डाॅ.रनवीर सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यही सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत*

इस अवसर पर संतोष पटेल, रमेश चढ़ार, डाॅ.रनवीर सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ganganagar19 Oct

सरपंची के चक्कर में भूले अपना दायित्व,नशा मुक्त समाज बनाने का दावा करने वाले भूले अपना कर्तव्य।

श्री गंगानगर जिले के ग्राम पंचायत पक्की में चुनाव का दौर धीरे धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।और…

पूरी खबर पढ़ें →
भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह
Moradabad18 Oct

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह

तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता पर जिला पंचायत सीधी का शिकंजा, 9 जिम्मेदारों को नोटिस अहिरनटोला पंचायत में फर्जी मूल्यांकन व भुगतान के आरोपों की जांच; करीब ₹15.46 लाख की राशि से
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति जबलपुर: शहर में आयोजित एक दिवसीय ‘पिछड़ा वर्ग सम्मेलन’ में सामाजिक न्याय और एकजुटता का संदेश देने के लिए
ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी
Jabalpur18 Oct

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी

ब्रह्माकुमारी महाविद्यालय में नवरात्र महोत्सव की मनमोहक झांकी ने मोहा मन पत्रकारों ने आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!