Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

दामोदर नदी की तेज धार में बहकर लापता हुई 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी का शव बरामद

05 Oct 2026, 08:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दामोदर नदी की तेज धार में बहकर लापता हुई 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी का शव बरामद - धनबाद, झारखंड

धनबाद का सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाबाद में जितिया पर्व के स्नान के दौरान दामोदर नदी की तेज धार में बहकर लापता हुई 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी का शव अंततः रविवार सुबह बरामद हो गया.रविवार सुबह लगभग 7 बजे सिंदरी बस्ती के स्थानीय निवासी सीबू मंडल ने दामोदर नदी में तैरता हुआ शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जोशी को दी।

सूचना पाते ही नरेंद्र जोशी ने मृतका के परिजनों और उनके मामा को फोन कर जानकारी दी। खबर मिलते ही मृतका के मामा अपने एक सहयोगी के साथ तुरंत पहुंचे, जहां सिंदरी बस्ती के श्मशान घाट के पास सोनाक्षी का शव पानी में तैरता हुआ पाया गया।

सूचना मिलने के बाद सिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पूरी प्रक्रिया झरिया अंचल के अभय सिन्हा की देखरेख में संपन्न हुई।घटना बीते 2 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 8:30 बजे की है।

मूल रूप से बिहार के आरा जिले की रहने वाली सोनाक्षी लोदना स्थित अपने मामा के घर आई हुई थी। जितिया पर्व पर वह अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में स्नान करने गई थी, जहां तेज बहाव में बहने लगी।

उसे बचाने के लिए मामा अमन ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन तेज धार के कारण वे भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।मौके पर झरिया अंचल के अंचल निरीक्षक राम रतन पांडे, अभय सिन्हा, सुदामडीह पुलिस, पार्षद वीरेंद्र कुमार, पार्षद मुनी लाल दास तथा धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी उर्फ पप्पू स्थानीय लोगों के साथ मौजूद रहे।

बालू माफिया सिंडिकेट पर गंभीर आरोप, खौफनाक बने नदी के घाट
स्थानीय निवासी पिंटू महतो, अभिषेक महतो और राकेश महतो ने मीडिया को जानकारी देते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि अमलाबाद ओपी, भौंरा ओपी और सुदामडीह थाना क्षेत्र सहित तीन चार थाना क्षेत्रों के अंतर्गत दिन दहाड़े धड़ल्ले से बालू का अवैध उठाव हो रहा है।

चाहे बोकारो पुलिस हो या धनबाद पुलिस, बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह असमर्थ और लाचार साबित हो रही है। गर्मी और सूखे के दिनों में जब नदी में पानी नहीं रहता, तब बालू माफिया पोकलेन और जेसीबी लगाकर नदी के पेट से बालू खोद डालते हैं।

इससे नदी के भीतर अनगिनत जानलेवा गहरे गड्ढे बन जाते हैं, जो पानी भरने के बाद दिखाई नहीं देते। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि दामोदर नदी में जितने भी लोग डूबकर मर रहे हैं, उन सभी मौतों की सीधी जिम्मेदार स्थानीय पुलिस प्रशासन और बालू माफिया का सिंडिकेट है।हर साल 50 से अधिक पुरुषों, महिलाओं और मासूम बच्चों की जान जा रही है, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

धनबाद उपायुक्त और पुलिस महकमा आखिर कितनी लाशें गिरने के बाद जागेगा उन्होंने सवाल उठाया कि अमलाबाद ओपी, भौंरा ओपी और सुदामडीह क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बालू खनन को रोकने तथा खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग करने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे जब हर साल दर्जनों लोग जान गंवा रहे हैं, तो दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा बलों की तैनाती क्यों नहीं की जाती लगातार हो रही मौतें और खुलेआम चलती बालू चोरी प्रशासनिक विफलता और माफिया के साथ साठगांठ का जीता जागता सबूत हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा
Jodhpur18 Oct

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शर्मा

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्तव्यों पर आधारित रही है और इन्हीं कर्तव्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!