Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , सिविल अस्पताल, जिला चिकित्सालय, बीएमसी में उपलब्ध है एंटी वेनम

06 Oct 2026, 11:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , सिविल अस्पताल, जिला चिकित्सालय, बीएमसी में उपलब्ध है एंटी वेनम - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* मानसून के विदा होने के बाद और फसल कटाई के मौसम (पोस्ट-मानसून) के दौरान सर्पदंश की घटनाओं की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को संबंधित अधिकारियों , क्षेत्र लोगों के साथ बैठक कर सर्पदंश की रोकथाम एवं उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि मानसूनोत्तर अवधि में भी सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में एंटीवेनम की उपलब्धता सुनिश्चित रहे, ताकि सर्पदंश की स्थिति में पीड़ित को तत्काल उपचार मिल सके।

कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अनुविभाग में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करएंटीवेनम के उपलब्ध स्टॉक, अतिरिक्त आवश्यकता और स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को बिना किसी विलंब के त्वरित उपचार उपलब्ध हो सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि मानसून के बाद के इस संवेदनशील समय में जिले की सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में पर्याप्त मात्रा में एंटीवेनम की उपलब्धता बनी रहे और स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। सर्पदंश के मामलों में तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य अमले को सतर्क रहने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है।

कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि मानसून के बाद खेतों में फसल कटाई, सफाई एवं झाड़ियों-सूखे पत्तों के रखरखाव के दौरान विशेष सावधानी बरतें। सर्पदंश की घटना होने पर झाड़-फूंक या देसी उपचार में कीमती समय नष्ट न करें और पीड़ित को तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाएं।

समय पर अस्पताल पहुंचकर सही चिकित्सकीय उपचार प्राप्त करने से सर्पदंश के मामलों में जीवन रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद
Firozabad06 Oct

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद

फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर-स्टाफ और तीमारदारों में मारपीट फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अस्थि रोग…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर के मरीजों को बड़ी राहत: जिला अस्पताल में लगेगी 10.25 लाख की हेमोडायलिसिस मशीन सांसद विवेक तन्खा ने सांसद निधि से दी सौगात, अब ड
सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान- माल की सुरक्षा संभव:डीसी अखिल पिलानी
Nuh06 Oct

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान- माल की सुरक्षा संभव:डीसी अखिल पिलानी

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से ही जान-माल की सुरक्षा संभव :डीसी अखिल पिलानी नूंह, 6 अक्टूबर। सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali06 Oct

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से

जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से पाली, 5 अक्टूबर। राज्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!